FISHERIES; कई राज्यों सहित नेपाल से भी पहुंचे किसान उन्नत मत्स्य बीज उत्पादन का प्रशिक्षण लेने

रायपुर, कृषि विज्ञान केन्द्र, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में 5 दिवसीय उन्नत मत्स्य बीज उत्पादन के विषय पर प्रशिक्षण हुआ। इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के साथ साथ बंगाल, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, उडीसा से भी मत्स्य कृषक इस प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए। इसके अलावा नेपाल से  श्री रेवती सिंह भी सम्मिलित हुए।

बरसात के प्रारंभ होते ही मत्स्य प्रजनन का कार्य प्रारंभ होता है जो विश्वविद्यालय के एकीकृत मत्स्य उत्पादन प्रक्षेत्र में कृत्रित प्रजनन इकाई में उपलब्ध सर्कुलर हैचरी में कार्य संपादित होता है। मत्स्य कृषकों में उन्नत मत्स्य बीज उत्पादन प्रशिक्षण लेने हेतु विशेष मांग रहती है। इस दौरान भारतीय मेजर क्रॉप एवं भारतीय कैट फिश मछलियों का ब्रीडिंग एवं उन्नत बीज उत्पादन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से  प्रशिक्षणार्थी ब्रेड स्टॉक मैनेजमेंट, कृत्रिम प्रजनन, नर्सरी प्रबंधन आदि के बारे में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक रूप से दिखाया गया, इस प्रशिक्षण में हैचरी प्रबंधन के बारे में विशेष रूप से जोर दिया गया।

इस प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए प्रशिक्षणार्थियों ने इस 5 दिवसीय उन्न्त मत्स्य बीज उत्पादन में जो प्रशिक्षण से सीखे उनके अनुभव सभी के साथ साझा किये और मत्स्य बीज उत्पादन को व्यवसाय के रूप में अपना कर अर्थिक स्वावलम्बी बनने का इच्छा जताई। अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदाय किये गये एवं डॉ. सौगत सासमल (प्रशिक्षण प्रभारी) ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए इस प्रशिक्षण का समापन किया।  

राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. एस. एस. टुटेजा, निदेशक विस्तार सेवायें, इं.गां.कृ.वि. रायपुर के द्वारा किया गया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर एम.एस.चारी एवं डॉ. गौतम राय, कृषि विज्ञान केन्द्र, रायपुर के प्रमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आरती गुहे ने अपने उदबोधन में कहा कि समन्वित कृषि में मछली पालन का बहुत बड़ा योगदान है तथा आय का एक उत्तम स्त्रोत है। उन्होने यह भी कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र, रायपुर मछली पालन क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और विश्वविद्यालय के नाम को एक नई पहचान की ओर ले जा रहे है।
 

  • Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर