MEETING;राजेश चटर्जी छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष बने,प्रांतीय पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन की प्रांतीय आमसभा का दुर्ग जिले के भिलाई स्थित विवेकानंद हॉल, स्मृति नगर में हुई। सर्वसम्मति से प्रांतीय पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। राजेश चटर्जी  निर्विरोध प्रांताध्यक्ष निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर प्रांतीय निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।जिसके पश्चात दावा-आपत्ति प्राप्त नहीं होने के पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार नामांकन स्वीकार किए गए। प्रदेश भर से पधारे जिला अध्यक्षों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत संगठन की एकता एवं प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से प्रांतीय पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। प्रांताध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष,प्रमुख महामंत्री, महामंत्री,कोषाध्यक्ष पद पर एकल आवेदन प्राप्त होने के कारण सम्पूर्ण निर्वाचन निर्विरोध हुआ। प्रांताध्यक्ष पद पर राजेश चटर्जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सिंह(दद्दा), उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर चन्द्राकर एवं चंद्रभान सिंह निर्मलकर,प्रमुख महामंत्री सतीश ब्यौहरे,महामंत्री आकाश राय,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्राकर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

प्रांतीय प्रबंधकारिणी के गठन हेतु शेष पदाधिकारियों का मनोनयन का अधिकार आमसहमति से नव निर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को दिया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वय दीपक चौधरी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ बी के दास ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा करते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
आम सभा में प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने ऑडिट रिपोर्ट वर्ष 2024-25 प्रस्तुत किया,जिसका अनुमोदन आमसभा में किया गया।
आमसभा में सरगुजा से मोहम्मद सुल्तान आज़ाद,संजय त्रिपाठी, कोरिया से राजेन्द्र सिंह दद्दा, के आर देशमुख, पवन कुमार कामड़े, जीवन लाल चन्द्राकर, दिग्विजय सिरमौर, डॉ संगीता चन्द्राकर,राधेश्याम साहू,पी आर झाड़े, खेमराज सिंह,अरुण ध्रुवे, रविन्द्र सिंह पोर्ते,जॉय चक्रवर्ती, राकेश साहू, देवेंद्र बंछोर,के के धुरंधर,महेंद्र वर्मा,बलदाऊ सिंह पटेल,रामकुमार डड़सेना, अविनाश तिवारी, बिहारी लाल शर्मा,पवन सिंह,श्रीमती देवमणि साहू,नीलम सोनी,बस्तर से आर. डी. तिवारी, भानुशंकर नागराज, चेतन राम जैन, डॉ.अखिलेश त्रिपाठी, मुंगेली से रामकृष्ण वैष्णव,विक्रम सिंह ठाकुर,देश बंधु शर्मा,नरोत्तम दस मांडले, सहित समस्त जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    PWD; घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत, की जांच के लिए PWD ने समिति बनाई,समिति तीन दिन में देगी रिपोर्ट

    0 राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजना नारायण भोई रायपुर., लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की…

    FOREST; राज्य की 127 संकटग्रस्त पादप प्रजातियों के संरक्षण पर जोर, 3,035 पौधों की प्रजातियों की सूची तैयार

    *कार्यशाला में विशेषज्ञों और पारंपरिक वैद्यों की सहभागिता से तैयार हुई संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली 127 दुर्लभ एवं संकटग्रस्त पौधों की प्रजातियों की पहचान…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर