UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

नईदिल्ली, यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट जारी होने का इंतजार खत्म होने वाला है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) किसी भी समय सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ups.gov.in पर अपलोड कर सकता है। इस सरकारी रिजल्ट के साथ आयोग (यूपीएससी) फाइनल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ लिस्ट भी जारी करेगा। उम्मीदवार अपना रोल नंबर निकालकर रख लें। ताकि रिजल्ट की पीडीएफ अपलोड होते ही अपना स्टेटस चेक कर सकें। यूपीएससी रिजल्ट से संबंधित जरूरी जानकारी के लिए यहां दिए जा रहे ताजा अपडेट पर नजर रख सकते हैं।

सबसे पहले चेक करें ये रिपोर्ट

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को अपने मेडिकल रिपोर्ट चेक करने की सलाह जाती है। क्योंकि किसी उम्मीदवार को ‘Temporary Unfit’ या ‘Unfit’ करार दिया जाता है तो उन्हें जल्द से जल्द अपील फाइल अपलोड करनी होगी। इसकी समय सीमा बहुत कम होती है। यह प्रक्रिया DoPT (डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग) द्वारा आयोजित की जाती है।

कितने उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी होगा?

2,736 उम्मीदवारों का, हर साल लाखों स्टूडेंट्स एग्जाम देते हैं UPSC सिविल सर्विसेज को देश के सबसे मुश्किल एग्जाम में से एक माना जाता है, जिसमें हर साल लाखों कैंडिडेट शामिल होते हैं और तीन राउंड के बाद 900 से 2000 कैंडिडेट्स चुने जाते हैं। इस साल कुल 979 उम्मीदवारों को चयन होगा। इंटरव्यू में उपस्थित हुए 2,736 उम्मीदवारों को अपने फाइन रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

यूपीएससी के फाइनल मार्क्स कब जारी होते हैं?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), फाइनल रिजल्ट रिजल्ट के साथ मार्क्स जारी नहीं करता। रिजल्ट जारी होने बाद, 15 दिन के अंदर उम्मीदवारों के मार्क्स वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं।

यूपीएससी रिजल्ट के साथ मिलेगी ये महत्वपूर्ण जानकारी

यूपीएससी फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ क्या-क्या जानकारी दी जारी की जाती है-

  • मेरिट लिस्ट
  • रोल नंबर
  • उम्मीदवारों को नाम
  • ऑल इंडिया रैंक (AIR)
  • सिफारिश की गई सेवाएं (IAS, IPS, IFS, IRS आदि)
  • जिनका रिजल्ट रोका गया है
  • कुल वैकेंसी के लिए सिफारिश
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    UPI; 40 पैसे देने से मर नहीं जाओगे!, यूपीआई चार्ज पर नीति आयोग के VC का बयान, मच गया बवाल

    नईदिल्ली, देशभर में अब UPI को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. जिसका ज्‍यादातर लोग व‍िरोध कर रहे हैं. यह बदलाव 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने जा…

    EPFO; पीएफ का अंशदान न जमा करने वाले संस्थानों पर ईपीएफओ ने की सख्ती

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में बहुत सारे ऐसे संस्थान चिन्हित हुए हैं जो अपने यहां के कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में अंशदान नहीं जमा कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों पर कर्मचारी भविष्य…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर