NATURE;कृषि महाविद्यालय में प्रकृति परीक्षण अभियान,वात-पीत एवं कफ की जांच

नारायणपुर, कृषि महाविद्यालय एव अनुसंधान केंद्र नारायणपुर में अधिष्ठाता डॉ रत्ना नशीने की
अध्यक्षता में जिला आयुष विभाग के डाक्टरों के सहयोग से देश का प्रकृति परीक्षण अभियान के
अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय में प्रथम वर्ष से लेकर चतुर्थ वर्ष के छात्रों के साथ समस्त प्राध्यापकों का ऐप के माध्यम से प्रकृति परीक्षण किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान डॉ बीना खोबरागड़े द्वारा मानव शरीर की प्रकृति (वात, पीत एवं कफ) के बारे में
विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए वर्तमान समय में लाइफस्टाइल संबंधित बीमारियों के लक्षण एवं
प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति द्वारा उपचार की जानकारी दी गई एवं साथ ही छात्रों को दिनचर्या में
सुधार एवं भविष्य के प्रकृति को ध्यान में रखकर किस प्रकार जीवन व्यतीत करना है उसकी जानकारी दी गई। इस अवसर पर अधिष्ठाता द्वारा महाविद्यालय विद्यार्थियों को प्रकृति परीक्षण हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं उसका महत्व बताया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं जिला आयुष के डॉक्टर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    रायपुर, शैक्षणिक सत्र 2026 में एमएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिला के लिए आयोजित एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन इच्छुक युवा सीजी व्यापम की वेबसाईट में 27 मार्च 2026…

    UPSC; वैभवी, रौनक, संजय, दर्शना और डायमंड ने यूपीएससी में लहराया परचम

    रायपुर, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में छत्तीसगढ़ के पांच होनहार अभ्यर्थियों ने शानदार सफलता अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। रायपुर की बेटी वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक,…

    You Missed

    MINING; निसदा की 7 फर्शी खदानों का ठेका निरस्त, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    MINING; निसदा की 7 फर्शी खदानों का ठेका निरस्त, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    T20; टीम इंडिया ने रचा इतिहास,भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

    T20; टीम इंडिया ने रचा इतिहास,भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

    CM; सामुदायिक भवन हेतु 50 लाख और पारागांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा

    CM; सामुदायिक भवन हेतु 50 लाख और पारागांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा

    DM; स्कूल भवन निर्माण में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त, डीईओ,डीएमसी समेत इंजीनियरों को नोटिस

    DM; स्कूल भवन निर्माण में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त,  डीईओ,डीएमसी समेत इंजीनियरों को नोटिस

    GOVT; 69.48 लाख महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के 641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित

    GOVT; 69.48 लाख महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के  641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित

    JOB; IDBI बैंक में 1300 पदों पर होगी भर्ती, आनलाइन आवेदन शुरु

    JOB; IDBI बैंक में 1300 पदों पर होगी भर्ती, आनलाइन आवेदन शुरु