रायपुर, छत्तीसगढ़ के दो विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त किया गया है. बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय और रायगढ़ के शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय में यह नियुक्तियां हुई है. राजभवन से इस संबंध में आदेश जारी किया गया हैं.जारी आदेश के अनुसार, कुलाधिपति ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति के पद पर प्रोफेसर ललित प्रकाश पटेरिया को नियुक्त किया है. वे वर्तमान में शहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति हैं.
इसके अलावा शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के पद पर प्रोफेसर विनय चौहान को नियुक्त किया गया है. वे वर्तमान में डायरेक्टर के पद पर बिजनेस स्कूल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू, जम्मू–कश्मीर कार्यरत हैं. दोनों का कार्यकाल, उपलब्धियां और सेवा शर्तें छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी.
विधानसभा में उठा था मुद्दा
हाल ही में विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने बाहरी व्यक्तियों को कुलपति बनाए जाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। उनके इस बयान के बाद स्थानीय प्राध्यापकों और शिक्षाविदों में उम्मीद जगी कि अब प्रदेश के योग्य शिक्षकों को प्राथमिकता मिलेगी। इस मुद्दे पर शिक्षा जगत और स्थानीय बुद्धिजीवियों ने भी खुलकर समर्थन किया, क्योंकि उनका तर्क स्पष्ट रूप से स्थानीय प्राध्यापकों के पक्ष में था। इससे शिक्षकों में यह विश्वास जगा कि उनकी योग्यता को पहली बार गंभीरता से लिया जा रहा है। लेकिन अब जो प्रोफेसर विनय चौहान की नियुक्ति हुई हैं, वह इन उम्मीदों के ठीक विपरीत हैं और यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्या राजनीतिक बयानबाजी और वास्तविक फैसलों में गहरा अंतर है?







