VEGETABLE;बारिश शुरु होते ही बैंगलुरू टमाटर के साथ ही दूसरी सब्जियों ने भी बिगाड़ा रसोई का जायका, आसमान छू रहे भाव

रायपुर, सब्जियों की आसमान छू रही कीमतों ने इन दिनों रोजाना के रसोई का जायका ही बिगाड़ दिया है। बैंगलुरू से आ रही टमाटर के साथ ही अब दूसरी सब्जियों की कीमतों में भी आग लग गई है। पंद्रह दिन पहले जो बरबट्टी 40 रुपये किलो में उपलब्ध थी, वह वर्तमान में तीन गुना बढ़ोतरी के साथ 120 रुपये किलो पहुंच गई है। वहीं 75 से 80 रुपये किलो बिकने वाला मुनगा भी इन दिनों 150 रुपये किलो बिक रहा है। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि आवक सुधरने पर ही इसकी कीमतों में सुधार होगा, अभी तो बाहरी मार्केट से ही सब्जियां ऊंचे दामों में आ रही है।

गोलबाजार, आमापारा, संतोषीनगर, शास्त्री बाजार, टिकरापारा सहित अन्य बाजारों में टमाटर 70 से 80 रुपये किलो, गोभी 70 से 80 रुपये किलो, बरबट्टी 110-120 रुपये किलो, कुंदरू 50 रुपये किलो, बैगन 60 रुपये किलो, भिंडी 60 रुपये किलो बिक रही है। वहीं मिर्ची 90 रुपये किलो और धनिया भी 140 रुपये किलो बिक रही है। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि इन दिनों सब्जियों की लोकल आवक पूरी तरह से गायब है और बाहरी आवक ही हो रही है। इसके चलते ही कीमतों में तेजी आ रही है। ऊपरी मार्केट से ही सब्जियों की कीमतों में तेजी है।

प्याज 55 रुपये किलो पहुंचा

प्याज की कीमतों में फिर से बेतहाशा बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को चिल्हर बाजार में प्याज 50 से 55 रुपये किलो पहुंच गया। हालांकि आलू अभी भी 35 से 40 रुपये किलो बिक रहा है। कीमतें बढ़ने के बाद भी अच्छी क्वालिटी की प्याज नहीं आ रही है। थोक सब्जी व्यावसायी संघ अध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि सब्जियों की कीमतों में आवक बढ़ने पर ही सुधार होगा और अभी इसमें करीब दो से तीन सप्ताह लग सकते हैं। 15 जुलाई के बाद सब्जियों की कीमतों में थोड़ा सुधार हो सकता है। टमाटर की आवक अब बैंगलुरू से भी शुरू हो गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; कृषि शिक्षक भर्ती में योग्यता को चुनौती, हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब

    बिलासपुर. लाेक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत कृषि शिक्षक पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा की योग्यता को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. याचिका में कहा गया है कि एनसीटीई…

    IGKV; 27 जिलों के कृषि विज्ञान केन्द्रों में मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि-उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं कृषकों को कौशल, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने की प्राथमिकता के अनुरूप इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा प्रदेश के कृषि विज्ञान…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व