Aadhaar Card;अब आधार कार्ड की जरूरत नहीं,वेरिफिकेशन क्यूआर कोड के माध्यम से

नईदिल्ली, देश के करोड़ों आधार कार्ड होल्डरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं। केंद्र सरकार ने डिजिटल आइडेंटिटी वेरिफिकेशन में एक कदम बढ़ाते हुए नया आधार मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। अब इस ऐप के जरिए यूजर्स अपनी आधार से जुड़ी डिटेल्स को ऑनलाइन अपने फोन से ही वेरिफाई करा सकते हैं, जिससे अब आपको फिजिकल कार्ड (Aadhaar Card) या फोटोकॉपी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस ऐप के जरिए यूजर्स क्यूआर कोड और फेस आईडी का इस्तेमाल करके आसानी से अपनी पहचान सत्यापित कर सकेंगे। फिलहाल यह ऐप टेस्टिंग फेज में लॉन्च किया गया है और जल्द ही इसे सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस ऐप से यूजर्स को अपने आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी को पूरी तरह से डिजिटल और सुरक्षित तरीके से शेयर करने की सुविधा प्रदान करेगा।

नए आधार ऐप की मुख्य विशेषताएं 

  1. Q-आर कोड सत्यापन: अब आधार वेरिफिकेशन क्यूआर कोड के माध्यम से किया जा सकेगा, जैसे हम यूपीआई पेमेंट करते है। इससे वेरिफिकेशन प्रोससेर बहुत तेज़ और आसान हो जाएगी। 
  2. फेस आईडी वेरिफिकेशन: ऐप में एक और खासियत यह है कि, अब चेहरे से आधार की पहचान की जा सकेगी, जो पूर्णता डिजिटल होगा। इससे लंबी प्रक्रियाओं से छुटकारा मिलेगा।
  3. गोपनीयता और सुरक्षा: ऐप के माध्यम से आधार डेटा की सुरक्षा बढ़ेगी, और किसी भी प्रकार के डेटा लीक या मिसयूज़ से बचाव होगा।
  4. 100% डिजिटल: यह ऐप पूरी तरह से डिजिटल और सुरक्षित है, जिससे आधार डेटा का दुरुपयोग और चोरी की संभावना कम हो जाएगी।
  5. फोटोकॉपी की आवश्यकता नहीं: अब नागरिकों को अपनी आधार फोटोकॉपी देने की आवश्यकता नहीं होगी, चाहे वो होटल, दुकान या यात्रा के दौरान हो। सब कुछ डिजिटल होगा। 

कितना अलग है ये नया आधार ऐप?  
वर्तमान में आधार कार्ड से जुड़े सभी काम mAadhaar ऐप पर किए जाते हैं। आधार कार्ड के इस नए ऐप का डिजाइन, पुराने ऐप की तुलना में बेहद अलग और खास है। नया आधार ऐप और mAadhaar ऐप में मुख्य अंतर है उनके उपयोग और कार्यप्रणाली में। नया आधार ऐप क्यूआर कोड और फेस आईडी के माध्यम से आधार सत्यापन की सुविधा देता है, जिससे अब आधार की फोटोकॉपी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

यह ऐप डिजिटल सत्यापन को सरल और सुरक्षित बनाता है, और यूज़र को अपनी जानकारी पर पूरा नियंत्रण देता है। वहीं, mAadhaar ऐप मुख्य रूप से आधार कार्ड का डिजिटल वर्शन स्मार्टफोन में स्टोर करने के लिए है, जिससे फिजिकल कार्ड की जरूरत नहीं होती, लेकिन इसमें वेरिफिकेशन के लिए क्यूआर कोड या फेस आईडी का उपयोग नहीं होता। नए आधार ऐप का उद्देश्य वेरिफिकेशन प्रोसेस को तेज़ और सुरक्षित बनाना है, जबकि mAadhaar ऐप यूजर्स को कार्ड की डिजिटल कॉपी दिखाने में मदद करता है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती