PROTEST;अफसर कर्मियों को शेयर मार्केट में निवेश करने पर रोक, गरीब मांगें तो भीख-अमीर मांगें तो चंदा

0 विजय झा ने केहा- सरकार स्वयं ने कर्मचारियों की जमा राशि शेयर मार्केट में लगाई

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को शेयर बाजार में अपनी जमा पूंजी में वृद्धि करने व बैंक से ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए शेयर बाजार में निवेश करने के अधिकार से वंचित करते हुए विस्तृत निर्देश जारी किया है। जिसमें शेयर प्रतिभूति एवं डिबेंचर को बार-बार खरीदी बिक्री न करने निर्देशित किया गया है। यहां तक प्रतिबंध लगाया गया है कि दो माह के वेतन से अधिक निवेश करने पर प्रोफार्मा में जानकारी देनी होगी।

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने शासन की इस दोहरी नीति की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ सरकार कर्मचारियों को शेयर बाजार में निवेश करने पर प्रतिबंध लगा रही है तो दूसरी ओर प्रदेश व देश में लागू एनपीएस की राशि लगभग 17,240 करोड रुपए एनएसडीएल कंपनी में सरकार स्वयं निवेश कर कर्मचारियों के खून पसीने की कमाई को जप्त कर रखा है। जिसे कर्मचारी अपने स्वयं का पैसा होने पर भी नहीं निकल पा रहे हैं। दूसरी ओर सेवानिवृत होने के बाद भी 60% राशि को शेयर बाजार में निवेश करने पर ही पेंशन की पात्रता बन रही है तथा विनिवेश करने के बाद एनएसडीएल कंपनी को कोषालय द्वारा तदाशय का प्रमाण पत्र देने के बाद शेष 40% जमा जीपीएफ की राशि का भुगतान हो रहा है। शेष 60% राशि शेयर मार्केट जिसमें कोषालय द्वारा भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं टाटा समूह में निवेश करने के लिए कहा जाता है। इन तीनों में से किसी एक में निवेश करने पर ही पेंशन बनता है।

श्री झा ने कहा है कि सरकार की यह नीति गरीब मांगे तो भीख है, अमीर मांगे तो चंदा है, तुम शेयर मार्केट में लगाओ तो अच्छा है, कर्मचारी लगाए तो गंदा है। कुल मिलाकर शेयर के कारण वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों की राशि फसी हुई है और सेवानिवृत्ति के बाद भी शेयर में निवेश करने के लिए दबाव बनाया जाता है। उसके बिना पेंशन की पात्रता नहीं होती है। प्रदेश में हजारों सेवानिवृत कर्मचारी इस दोहरी नीति के शिकार हो रहे हैं। इन तीन संस्थानों में पेंशन प्राप्त करने सेवानिवृत्त कुछ कर्मचारियों ने 60% राशि निवेश भी किया था, जिसमें टाटा समूह के बंद होने के बाद उसे एनएसडीएल कंपनी दूसरे कंपनी में हस्तांतरित कर रही है।

श्री झा ने कहां है इसी प्रकार भूपेश बघेल सरकार में 1 अप्रैल 22 से लागू पुरानी पेंशन योजना की राशि भी कर्मचारियों के खाते में जमा न होकर महालेखाकार में अलग अकाउंट में जमा है, जो कर्मचारी को नहीं मिल पा रहा है। यह 3 साल की राशि भी कर्मचारियों को आर्थिक क्षति व ब्याज का नुकसान पहुंचा रही है। अब 1 अगस्त से अधिकारी कर्मचारियों से नई पेंशन योजना यूपीएस यूनाइटेड पेंशन स्कीम एकीकृत पेंशन योजना लागू कर एनपीएस व यूपीएस में विकल्प मांगा जा रहा है। कर्मचारी अत्यंत दुखी परेशान व आक्रोषित है। दोनों योजना एनपीएस यूपीएस चोर चोर मौसेरे भाई हैं। कर्मचारियों के लिए एक तरफ गड्ढा एक तरफ खाई है। 

  • Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व