HEAT;गर्मी से राहत दिलाने दफ्तरों में सुविधा मिले, विजय झा ने सीएस को लिखा पत्र

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में तेज धूप के कारण सड़कों पर लू की लहरें चल रही है, सड़के सूनी हो गई है। दो दिन पूर्व बूंदाबांदी बदली के कारण तापमान कम था। अब रायपुर का तापमान 42-43 डिग्री पहुंच गया है। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है ऐसे स्थिति में सरकारी स्कूलों में तत्काल ग्रीष्म अवकाश घोषित करने का मांग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से किया की थी। स्कूल बंद करने का निर्णय शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ले लिया, जो स्वागतेय है।

श्री झा ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मांग की है कि सरकारी कार्यालयों में बढ़ते गर्मी- लू को देखते हुए कूलर,पंखे,पानी, पेयजल की व्यवस्था युद्ध स्तर पर करनी चाहिए अन्यथा शासकीय सेवक लू से ग्रस्त हो जाएंगे। इस प्रदेश में बड़े अधिकारी एसी में बैठते हैं। अधिकारियों को ऐसी युक्त बैठक कक्ष मिलती है और कर्मचारी पंखों पर जीने के लिए मजबूर होते हैं। कई कार्यालय में कूलर बंद है, उनको बनाने में हजार रुपए का खर्च बताया जाता है। स्कूलों कॉलेजों कार्यालयों में ठंडा पीने, पीने की पानी का अभाव है। छोटे बच्चे लू के कारण दस्त व उल्टी से ग्रसित हो रहे थे। ऐसी स्थिति में तत्काल स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। अब कार्यालय भी कम समय के लिए संचालित किया जाना छत्तीसगढ़ के आम नागरिक अधिकारी व कर्मचारियों के लिए लाभदायक होगा‌।

श्री झा ने ऐसी ही स्थिति मंत्रालय संचनालय की होने की बात कहते हुए मंत्रालय संचनालय के कर्मचारियों का जीवन चिंताजनक व संकट में है। इतनी गर्मी में बसों में आना जाना व दिन भर घर से दूर मंत्रालय में रहना अनुचित प्रतीत होता है। इस विषम परिस्थिति में महिला कर्मचारी एवं बुजुर्गों की सेवा, घर परिवार की देखभाल व्यवस्था व शासकीय सेवा इस भीषण गर्मी में परेशान कर रही है।

  • Related Posts

    PWD; घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत, की जांच के लिए PWD ने समिति बनाई,समिति तीन दिन में देगी रिपोर्ट

    0 राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजना नारायण भोई रायपुर., लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की…

    FOREST; राज्य की 127 संकटग्रस्त पादप प्रजातियों के संरक्षण पर जोर, 3,035 पौधों की प्रजातियों की सूची तैयार

    *कार्यशाला में विशेषज्ञों और पारंपरिक वैद्यों की सहभागिता से तैयार हुई संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली 127 दुर्लभ एवं संकटग्रस्त पौधों की प्रजातियों की पहचान…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर