PROBLEM; राजस्व प्रकरणों का त्वरित समाधान का दावा खोखला, पटवारी के खिलाफ खोला मोर्चा

0 पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो दिखाकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगा इंसाफ

महासमुंद, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आम नागरिकों की समस्याओं को त्वरित निराकृत करने के लिए संचालित सुशासन तिहार के तहत् कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा समस्याओं का तत्परता से समाधान और जमीनी स्तर पर बदलाव की नई शुरुआत का दावा किया गया है। मगर इसके विपरीत अभी भी जिले में सरकारी तालाबों एवं सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत आम है। इसकी न तो लोग शिकायत कर रहे हैं और न ही पंच-सरपंच इस ओर राजस्व अफसरों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

ताजा मामला जिले के पिथौरा तहसील इलाके का है। जिले के पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पेंड्रावन में पटवारियों की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। बुधवार को पेंड्रावन व आसपास के करीब चार दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और दो पटवारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पंड्रीपानी हल्का क्रमांक 50 के पटवारी विजय प्रभाकर ने एक साल पहले खसरा व बी-वन दस्तावेज उपलब्ध कराने के एवज में 500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस पूरे घटनाक्रम का कथित वीडियो भी ग्रामीणों ने सबूत के तौर पर कलेक्टर को सौंपा, जिसमें पटवारी विजय प्रभाकर के हाथ में 500 का नोट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

वहीं पेंड्रावन के पटवारी विनय पटेल पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे अपने हल्का क्षेत्र में समय पर नहीं आते, राजस्व मामलों का निराकरण लंबित रखते हैं और शिकायत करने पर ग्रामीणों के खिलाफ झूठी FIR दर्ज करा देते हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि विनय पटेल पटवारी संघ के अध्यक्ष होने के नाते रिश्वत के वीडियो को दबाने और डिलीट करने का दबाव बना रहे हैं। कलेक्टर ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    RMC; अब मौदहापारा मस्जिद से थाने तक लगेंगी संडे बाजार पर दुकानें, टाइमिंगभी तय, राजधानी में दुकानों को लेकर बड़ी कार्रवाई

     रायपुर, राजधानी रायपुर के मौदहापारा में लगने वाला संडे मार्केट पिछले 15 साल में अव्यवस्थित होकर फैल चुका हैं. जिसे देखते हुए अब मौदहापारा के संडे मार्केट को सीमित किया…

    SUSPEND; सीएम साय के गृह जिले की सरकारी स्कूल में बच्चों को व्याख्याता ने बांटा बाइबल, डीपीआई ने किया लेक्चरर को निलंबित

    अंबिकापुर, सरगुजा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के सरकारी स्कूल में बच्चों को बाइबल बांटने वाले व्याख्याता को निलंबित कर दिया गया है। बाइबल बांटने के अलावा…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग