VIOLENCE; न्यायिक जांच आयोग इन बिंदुओं पर करेगा जांच ,भाजपा ने भी गठित की जांच समिति

रायपुर,  राज्य सरकार ने बलौदाबाजार उपद्रव की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया है। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी को एक सदस्यीय आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। आयोग 6 बिंदुओं पर जांच कर 3 माह के भीतर राज्य शासन को रिपोर्ट सौपेंगा। आयोग जांच के दौरान तकनीकी विषय व बिंदुओं पर किसी संस्था या विशेषज्ञ की सहायता ले सकता है।

गौरतलब है कि विगत 15 मई की देर रात को बलौदाबाजार जिले  के गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखंभ की क्षतिग्रस्त होने पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच कराए जाने की घोषणा की थी।

जांच के बिंदु

  • 16 मई की मध्यरात्रि को ग्राम महकोनी, अमर गुफा में स्थिति जैतखाम को क्षतिग्रस्त किए जाने संबंधी घटना कैसे घटित हुई।
  • वह कौन सी परिस्थितियां थी या कारण थे, जिनके फलस्वरूप घटना घटित हुई।
  • घटना के लिए कौन-कौन व्यक्ति जिम्मेदार हैं।
  • घटना के पूर्व, घटना के दौरान और घटना के उपरांत ऐसे अन्य मुद्दे, जो घटना से संबंधित हो।
  • भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा व प्रशासकीय कदम उठाए जाने के संबंध में सुझाव और उपाय।
  • अन्य ऐसे महत्वपूर्ण बिंदु जो जांच आयोग शासन के संज्ञान में लाना चाहे। भाजपा ने भी बनाई जांच समिति कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी बलौदाबाजार हिंसा मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने समिति का गठन किया है, जिसमें कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। मंत्री दयालदास बघेल को संयोजक बनाया गया है। बलौदाबाजार विधायक और मंत्री टंकराम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय और पूर्व विधायक रंजना साहू समिति के सदस्य हैं। सभी तथ्यों की जांच के बाद समिति 7 दिनों में रिपोर्ट देगी।
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……