TERROR;एक और बड़ा प्रहार ‘चार दिन में भारत छोड़ दें पाकिस्तानी नागरिक’,वीजा सेवा तत्काल सस्पेंड

नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर, भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत, 27 अप्रैल से सभी मौजूदा वैध वीजा रद कर दिए जाएंगे। सिर्फ चिकित्सा वीजा 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। भारत में वर्तमान में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

 पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में लिए गए फैसलों के तहत पाकिस्तानियों के लिए वीज़ा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई हैं. यानी अब कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में एंट्री नहीं ले सकेगा. सरकार ने 27 अप्रैल 2025 से पहले जारी सभी वैध वीज़ा रद्द कर दिए हैं. मेडिकल वीज़ा को 29 अप्रैल तक की मोहलत दी गई है, ताकि जो गंभीर मरीज़ भारत में इलाज करवा रहे हैं, उन्हें निकलने का थोड़ा वक्त मिल सके. लेकिन इसके बाद कोई बहाना नहीं चलेगा. भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अपने वीजा की नई मियाद से पहले देश छोड़ना ही होगा. सिर्फ इतना ही नहीं, भारत सरकार ने अपने नागरिकों को भी पाकिस्तान की यात्रा से दूर रहने की सलाह दी है. जो भारतीय फिलहाल पाकिस्तान में हैं, उन्हें तुरंत लौटने की चेतावनी दी गई है.
भारत सरकार ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान यात्रा से बचने की सलाह दी है। साथ ही, पाकिस्तान में वर्तमान में मौजूद भारतीय नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे जल्द से जल्द भारत लौट आएं।

भारत ने लिए बड़े एक्शन

यह कदम उस आतंकवादी हमले के जवाब में उठाया गया है, जिसमें 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 पर्यटकों की जान गई थी। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है और कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इससे पहले, भारत ने सिंधु जल समझौते को निलंबित किया था और वाघा-अटारी सीमा को बंद कर दिया था।

  • Related Posts

    MURDER; मामूली से विवाद में नाबालिगों ने की हत्या! रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में चौंका देने वाला मामला

    रायपुर, राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रीराम नगर हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य फरार…

    CRIME; 2 करोड़ के गांजा और 6.5 लाख रूपए के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,उडीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

     गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….