VISA;भारत में अमेरिकी वीजा जारी करने की गति तेज, राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा- इन दो राज्यों में खुलेंगे नए वाणिज्य दूतावास

नई दिल्ली,एजेंसी,   भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने सोमवार को यहां कहा कि अमेरिका भारत में वीजा जारी करने की गति तेज कर रहा है। कहा, छात्रों और पर्यटकों के लिए अमेरिका वीजा के लिए प्रतीक्षा समय कम होकर छह महीने से एक साल तक हो गया है।

अमेरिकी राजदूत ने कहा कि भारत में जारी होने वाले अमेरिकी वीजा की संख्या हाल के हफ्तों में बैकलाग को खत्म करने के अभियान के हिस्से के रूप में एक तिहाई बढ़ गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बेंगलुरु और अहमदाबाद में जल्द ही नए वाणिज्य दूतावास खुलेंगे।

अमेरिका ने की 64,716 अतिरिक्त एच-2बी वीजा की घोषणा

वहीं, राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान गार्सेटी ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) के दुष्परिणामों का सामना करने से बचने के लिए दोनों देशों द्वारा नियामक ढांचे पर गहन विचार करना चाहिए। अमेरिकी श्रम और होमलैंड सुरक्षा विभाग ने वित्त वर्ष 2024 के लिए अतिरिक्त 64,716 एच-2बी अस्थायी गैर-कृषि श्रमिक वीजा की घोषणा की है।

20 हजार वीजा इन देशों को होगा आवंटित

यह आवंटन कांग्रेस द्वारा अनिवार्य 66 हजार एच-2बी वीजा के अतिरिक्त है। जो प्रत्येक वित्तीय वर्ष नियोक्ताओं को अमेरिका में श्रमिकों की कमी को दूर करने के लिए गैर-नागरिकों को अस्थायी रूप से नियुक्त करने की अनुमति देता है। इनमें से 20 हजार वीजा कोलंबिया, कोस्टा रिका, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, ग्वोटेमाला, हैती और होंडुरास के लिए आवंटित किया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; छत्तीसगढ के रेल यात्रियों को तोहफा,गर्मियों की छुट्टियों के लिए अब ‘समर स्पेशल’ ट्रेनों का संचालन

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 08871/08872 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी…

    RAILWAY; रेलवे ने कबाड बेचकर कमाए 303.47 करोड़, 12.4% अधिक राजस्व अत्जित कर रचा कीर्तिमान

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में “मिशन जीरो स्क्रैप” के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए स्क्रैप के निपटान से ₹303.74 करोड़ का राजस्व अर्जित किया…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……