VOTING; राजधानी के टाउन हॉल में बनाए गए सुविधा केंद्र में पोस्टल बैलेट से 15 और 16 नवम्बर को भी होंंगे मतदान

रायपुर, जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान के लिए राजधानी के कलेक्टोरेट परिसर के टाउन हॉल में विशेष सुविधा केंद्र बनाए गए है। आज इन केंद्रों में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया गया। यह सुविधा 15 और 16 नवंबर को भी रहेगी। इसका समय प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा। जिले के मतदाता जो जिले में या जिले के बाहर विभिन्न निर्वाचन कार्य जैसे मतदान दल, माइक्रो आब्जर्वर, ड्राइवर ,क्लीनर एफएसटी जैसे कार्यों में सलग्न है। वे अपना यहां डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते है।

निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनके द्वारा डाक मतपत्र के लिए प्रारूप – 12 में आवेदन प्रस्तुत किया गया है और उनके द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान नहीं किया गया है, वे इन सुविधा केन्द्र में मतदान कर सकेंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक धरसींवा-47, रायपुर ग्रामीण-48, रायपुर नगर पश्चिम-49, रायपुर नगर उत्तर-50, रायपुर नगर दक्षिण-51, आरंग-52, अभनपुर-53 और रायपुर जिले में बलौदाबाजार विधानसभा क्रमांक -54 के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों में सलग्न अधिकारी-कर्मचारियों के लिए यह सुविधा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; अविश्वास प्रस्ताव पर रामविचार नेताम बोले – ST-SC मुख्यमंत्री- मंत्रियों के खिलाफ विपक्ष… कांग्रेस विधायकों ने की आपत्ति, बोले- जातिवाद फैला रहे मंत्री

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. चर्चा के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब तक जितने भी अविश्वास प्रस्ताव आए हैं उनमें यह…

    ASSEMBLY; सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, कांग्रेस ने 136 मुद्दों का आरोप पत्र पेश किया, कहा- सरकार ने बेरोजगारी भत्ता बंद किया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस ने सरकार की ‘विफलताओं’ को रेखांकित करते हुए 136 बिंदुओं वाला आरोप-पत्र सदन में…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….