VOTING; अंगुली में स्याही दिखाने पर मोबाईल,फर्नीचर-कपडे में 10% की छूट,सराफा में भी मिलेगा लाभ

0 मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए अब चेम्बर ऑफ कॉमर्स की पहल*

रायपुर, लोकसभा चुनाव-2024 में शहरी मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक हो। मतदाता घर से बाहर निकलकर वोट करें। इसके लिए अनेक पहल किए जा रहे हैं। अब इनमें चेम्बर ऑफ कॉमर्स अपनी अग्रणी भूमिका निभाने जा रहा है। चेम्बर अध्यक्ष अमर परवानी के नेतृत्व में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह से मुलाकात कर अलग-अलग व्यापारिक समूह अपने उत्पादों में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए छूट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो मतदाता अंगुली की स्याही उनके दुकानों, प्रतिष्ठानों में आकर दिखाएगा उसे तत्काल विभिन्न उत्पाद, रेस्टोरेंट में अलग-अलग छूट दी जाएगी। कलेक्टर ने रायपुर के मतदाताओं को प्रोत्साहित करने से अधिक से अधिक संख्या में 07 मई को मतदान करेंगे। कलेक्टर ने श्री परवानी सहित चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों को बैच पहनाया और मग के साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

श्री परवानी ने बताया कि फर्नीचर एसोसिएशन द्वारा 10 प्रतिशत, कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन द्वारा 10 प्रतिशत, रायपुर ऑप्टिकल एसोसिएशन द्वारा 15 प्रतिशत, प्लाईवुड एसोसिएशन द्वारा 5 प्रतिशत, शराफा एसोशिएशन द्वारा गोल्ड मेकिंग चार्ज पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।

वहीं रविभवन व्यापारी संघ अपने एसेसरीज उत्पादों में 10 प्रतिशत छूट देंगे एवं मोबाईल रिपेयरिंग के साथ मोबाईल गार्ड फ्री देंगे। साथ ही एफएमसीजी होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर्स संघ( बंजारी मार्केट) ने कहा कि वे 15 प्रतिशत ऑन एमआरपी पर छूट देंगे। कैफे एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन द्वारा 10 प्रतिशत, राडा द्वारा कार के एसेसरीज द्वारा 10 प्रतिशत, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा 5 टन से अधिक क्षमता वाले माल वाहकों के फ्रेट पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट देंगे। कम्प्यूटर एसोसिएशन की तरफ से हर लैपटॉप पर आकर्षक गिफ्ट दिया जाएगा। एल्यूमीनियम एसोसिएशन के ग्राहकों को आकर्षण गिफ्ट मिलेगा। आईडीबीटी व्यापारी संघ (नया बस स्टैंड) द्वारा फूड आयटम पर 15 प्रतिशत की छूट, टॉय व्यापारी एसोसिएशन द्वारा एमआरपी पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही मार्बल टाईल्स एसोसिएशन, ड्राईफ्रूट एसोसिएशन, साईकिल एसोसिएशन, गोलबाजार व्यापारी संघ, बंजारी रोड व्यापारी संघ, कार एसेसरीज व्यापारी संघ द्वारा आकर्षण गिफ्ट मतदाताओं को दी जाएगी। यह छूट 7 मई से 12 मई तक रहेगी। श्री राम थोक मंडी द्वारा 3000 सब्जी पैकेट का वितरण किया जाएगा यह वितरण 8मई से किया जायेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DIGITAL; अबूझमाड़ के ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी,पहाड़ियों की ऊंचाइयों पर चढ़ने की जरुरत नहीं

    नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का वह हिस्सा, जिसे कभी ‘अबूझ’ (अनजान) कहा जाता था, अब डिजिटल संकेतों से जुड़कर अपनी नई पहचान लिख रहा है। नारायणपुर जिले के ओरछा…

    NEGLIGENCE;सुशासन तिहार में खुली तखतपुर प्रशासन की पोल, दफ्तर से 35 अधिकारी और कर्मचारी नदारद

    बिलासपुर, बिलासपुर जिले के तहसील तखतपुर में शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की लापरवाही पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम नितिन तिवारी के औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…