JOBS;100 पदों के लिए जॉब फेयर 17 दिसंबर को, श्रवण बाधित अभ्यर्थियों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू भी

0 शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 दिसंबर 2025 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर, पुराना पुलिस हेड क्वार्टर सिविल लाईन में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टेक्नोटास्क बिजनेस साल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड रायपुर, द्वारा 12वीं, उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती कस्टमर केयर एक्सीक्यूटीव के कुल 100 पदों पर 8 हजार से 14 हजार प्रतिमाह वेतनमान पर भर्ती की जाएगी। इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा /आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

20 पदों पर श्रवण बाधित अभ्यर्थियों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 17 दिसम्बर को

समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण बाधित दिव्यांग अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटरव्यू बी.पी.सी.एल. कम्पनी में भर्ती के लिए 17 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबल केंद्र, गांधी मैदान के सामने रायपुर में निर्धारित किया गया है। इस वॉक इन इंटरव्यू में कुल 20 पदों पर चयन किया जाएगा।समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक ने बताया कि यह वॉक-इन-इंटरव्यू चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं योग्यता आधारित होगी। साथ ही रोजगार की तलाश कर रहे श्रवण बाधित युवाओं से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर का लाभ उठाएं।

पात्रता एवं दस्तावेज
कक्षा 10वीं अथवा उससे उच्चतर उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनके पास मान्य दिव्यांगता प्रमाण पत्र है, इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।

  • Related Posts

    JOBS; राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7- 8 अक्टूबर को रायपुर में, 8 हजार पदों पर होगी भर्ती

    रायपुर, प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 7 एवं…

    HMT; सरकारी कंपनी में बिना परीक्षा मिल रही 80 हजार की नौकरी, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

     नईदिल्ली, जॉब ढूंढ रहे कैंडिडेंट्स के लिए बेहतरीन मौका आया हुआ है। भारत सरकार की कंपनी एचएमटी लिमिटेड (HMT) को यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट की जरूरत है। जॉब सेलेक्शन क्राइटेरिया…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर