WAR; खत्म हुई ईरान और अमेरिका की जंग, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

नईदिल्ली, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग आखिर अब खत्म हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि ईरान के साथ डील पूरी हो गई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के खोला जाएगा. इसके साथ ही अमेरिकी नाकेबंदी को भी हटाने के आदेश दिए गए हैं. दोनों देशों के बीच मध्यस्थता होते ही कच्चे तेल की कीमत भर-भराकर गिर गई है. डील पूरी होने के बाद अब तक करीब 4 प्रतिशत से ज्यादा क्रूड ऑयल टूटा है. ऐसे में लोगों के मन में एक ही सवाल पैदा हो रहा है कि क्या अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर विराम लगेगा?

अमेरिका और ईरान दोनों देशों ने करीब 107 दिनों बाद जंग खत्म करने के लिए शांति समझौते पर सहमति जताई है. शांति समझौते की खबर आते ही तेल बाजार में हलचल मच गई. कच्चे तेल की कीमत तुरंत 4 प्रतिशत से ज्यादा नीचे गिर गई. अब क्रूड ऑयल की कीमत करीब 81.15 डॉलर प्रति बैरल आ गई है.

4 प्रतिशत से ज्यादा गिरी कच्चे तेल की कीमत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग खत्म करने के ऐलान के साथ ही होर्मुज को फिर से खोलने की बात कही. होर्मुज खुलने की खबर मिलते ही तेल आपूर्ति ठप होने का डर पूरी तरह से खत्म हो गया है. कच्चे तेल की कीमत करीब 4 प्रतिशत से ज्यादा नीचे गिर गई है. लेकिन पेट्रोल-डीजल के रेट पर कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने की उम्मीद

भले ही जंग खत्म होने के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अभी भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. होर्मुज खुलने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बाद आम आदमी को उम्मीद है कि तेल कंपनियां जल्द ही राहत दे सकती हैं. यानी आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर राहत मिलने की संभावना है. पेट्रोल-डीजल के कीमतों की अगर बात करें, तो 15 मई के बाद करीब साढ़े 7 रुपए दाम बढ़ चुके हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GST; कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल गिरफ्तार, 17 करोड़ से ज्यादा के फर्जी ITC का आरोप

    रायपुर, सेंट्रल जीएसटी की टीम ने एक बा​र फिर बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले में सेंट्रल जीएसटी ने मध्यप्रदेश के कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल को गिरफ्तार…

    NIA; बस्तर में एनआईए की विशेष न्यायाधीश होंगी संगीता नवीन तिवारी, झीरम घाटी समेत दर्जन भर बड़े मामलों की होगी सुनवाई

    जगदलपुर,  बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की लंबी लड़ाई अब निर्णायक मुकाम पर पहुंच चुकी है। कभी नक्सली हिंसा के लिए पहचान रखने वाला बस्तर आज तेजी से…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..