राज्यशासन

PROTEST; युक्तियुक्तकरण से स्कूल सफाई कर्मचारी भी प्रभावित-ब्लॉक तहसीलों में धरना जारी,10 जून को राजधानी में जंगी प्रदर्शन

आंदोलन

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण करने की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। शिक्षकों के साथ सिक्के का दूसरा पहलू छत्तीसगढ़ अंशकालिक स्कूल सफाई कर्मचारी भी है। वर्ष 2016-17 में युक्तियुक्तकरण के नाम पर हजारों स्कूल सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दिया गया था।

स्कूल सफाई कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष संतोष खांडेकर,प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा एवं संरक्षक कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि युक्तियुक्तकरण से शिक्षकों के दाहिने और बाएं हाथ कहलाने वाले स्कूल सफाई कर्मचारी एवं मध्यान्ह भोजन रसोईयां कर्मचारी है। उनकी भी सेवाएं प्रभावित होंगे। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मांग की है की युक्तियुक्तकरण में एक स्कूल से दूसरे स्कूल शिक्षकों का समायोजन हो रहा है। इसी प्रकार स्कूल सफाई कर्मचारी एवं मध्यान भोजन कर्मचारियों को भी समायोजित किया जावे।

युक्तियुक्तकरण से प्रभावित इन दोनों संघों के सदस्य 2 जून से ब्लॉक तहसील में आंदोलन जारी कर दिए हैं। 9 जून तक मांग पूरा न होने पर पूरे प्रदेश के स्कूल सफाई कर्मचारी एवं मध्यान्ह भोजन रसोईया कर्मचारी रायपुर राजधानी में जंगी प्रदर्शन करेंगे। आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं एससी विंग प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि नियमितिकरण का वादा तो पूरा नहीं हुआ, सेवा सुरक्षा की गारंटी इन दोनों अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों को प्रदान किया जावे। 

Related Articles

Back to top button