MC;कलेक्टर होंगे नगर निगम के प्रशासक

0 दस नगर निगमों में प्रशासक नियुक्ति की अधिसूचना जारी ,रायपुर कलेक्टर 6 जनवरी से नगर निगम के होंगे प्रशासक

रायपुर, राज्य शासन ने नगर निगम रायपुर सहित प्रदेश के 10 नगर निगमों में जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया है। इस आशय की अधिसूचना राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा 31 दिसम्बर 2024 को जारी की गई है।

नगर पालिक निगमों में निर्वाचित परिषद् का कार्यकाल समाप्त होने के फलस्वरूप परिषद् की शक्तियों को प्रयोग में लाने तथा उसके कर्तव्यों का सम्पादन किये जाने के लिए संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

जारी अधिसूचना के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव में 03 जनवरी 2025, नगर पालिक निगम बिलासपुर और जगदलपुर में 04 जनवरी 2025, नगर पालिक निगम रायपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़ और चिरमिरी में 06 जनवरी 2025 से संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया जाता है। इसी प्रकार नगर पालिक निगम अंबिकापुर में 08 जनवरी 2025 तथा नगर पालिक निगम कोरबा में 10 जनवरी 2025 से संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया जाता है।

  • Related Posts

    GOVT; तीन साल से एक ही जगह जमे अफसर -कर्मी हटाए जाएंगे, सरकारी फरमान जारी

    रायपुर. एक ही जगह पर लंबे समय से जमे अधिकारियों के तबादले करने के निर्देश दिए गाए है.छत्तीसगढ़ शासन ने समस्त विभागों, संभागआयुक्तों और कलेक्टरों समेत अन्य को एक आदेश जारी…

    COOPERATIVE BANK; मंत्री केदार कश्यप की पहल पर सहकारी बैंकों में होगी भर्ती, 1,360 पदों पर नियुक्ति को मिली हरी झंडी

    रायपुर, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पहल पर प्रदेश की सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती