INJUSTICE;तहसील कार्यालय में किसान ने खाया जहर, न्याय में देरी से था परेशान

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के एक अन्नदाता ने प्रशासन के लेट-लतीफी के चलते आज जहर खा लिया. मामला बलौदा बाजार जिले के सुहेला का है. किसान ने त्वरित न्याय नहीं मिलने के चलते तहसील कार्यालय से निकलते ही कार्यालय परिसर में ही जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. मौके पर मौजूद लोगों व तहसीलदार ने तुरंत किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुहेला में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं इस खबर के सामने आते ही स्थानीय प्रशासन में हडकंप मच गया है.

कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश

वहीं मामले को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि सुहेला तहसील में मामला सामने आया है. किसान ने जहर खुरानी किया है. मामले की जांच के लिए एसडीएम सिमगा अंशुल वर्मा को निर्देशित किया गया है. जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के अनुसार, किसान का नाम हीरालाल साहू, निवासी बुढ़गहन गांव है. वह लंबे समय से अपनी जमीन पर कब्जे से जुड़े विवाद को लेकर परेशान था. यह प्रकरण सुहेला तहसील में चल रहा था. कई चक्कर लगाने के बाद आज भी जब उसे अगली पेशी तारीख दी गई. अंतत: प्रशासन से मदद न मिलने के चलते परेशान किसान ने कार्यालय से बाहर निकलते ही जहर खा लिया. इस घटना ने स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.फिलहाल डॉक्टरों की टीम किसान की हालत पर नजर बनाए हुए हैं. लेकिन इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और किसान संगठनों में आक्रोश बढ़ गया है.

सूत्रों के मुताबिक, किसान हीरालाल साहू का भूमि कब्जे से जुड़ा एक मामला सुहेला तहसील में लंबित था. वह लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहा था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की बेरुखी और मामले के लंबित रहने के कारण वह मानसिक रूप से टूट चुका था. ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने पहले ही उचित कार्रवाई की होती, तो यह स्थिति नहीं आती. किसान पहले से ही आर्थिक और मानसिक दबाव में रहते हैं, ऐसे में प्रशासन की लापरवाही उनके लिए आत्महत्या जैसे गंभीर कदम उठाने का कारण बन जाती है.

किसान आत्महत्या की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

 महासमुंद जिले के ग्राम सिंघनपुर (झलप) में किसान पूरण निषाद के आत्महत्या के पीछे कारणों की जांच के लिए कांग्रेस ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. समिति के संयोजक खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश नियुक्त किए गए हैं.छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा गठित समिति में बतौर सदस्य पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पीसीसी पूर्व महामंत्री अमरजीत चावला, महासमुंद जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अंकित बागबाहरा नियुक्त किए गए हैं.

  • Related Posts

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    लखनऊ , डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की अमौसी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। जमीन से 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक उनके हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले बंद हो गया। जिससे…

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है. जहां अफीम की खेती की जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि करीब…

    You Missed

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    LPG GAS; मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

    LPG GAS; मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई