WEATHER,छत्तीसगढ समेत इन राज्यों में जानलेवा हुई गर्मी, इन 6 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट,

नई दिल्ली, देश के कई हिस्सों में भीषण और चिलमिलाती गर्मी पड़ रही है। छत्‍तीसगढ़ में गर्मी का कहर अब जानलेवा साबित हो रहा है। कांकेर जिले के विकासखंड चारामा के ग्राम कहाडगोदी में लगे डामर प्लांट में एक ट्रक ड्राइवर की लू लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। वही, हीटवेव और गर्मी का टॉर्चर राजस्थान में अभी भी जारी है। यहां का तापमान 50 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।

विदित हो कि छत्तीसगढ में भीषण गर्मी तो अप्रैल माह से ही शुरू हो चुकी थी। मई में तो इस भीषण गर्मी में घर से निकलना तक दूभर हो चुका था, लेकिन नौतपा की गर्मी ने तो सबको बेहाल कर दिया। बता दें कि रविवार को नौतपा का आखिरी दिन है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में लू चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लू चलने की संभावना है।

कांकेर के डामर प्लांट में यूपी के ट्रक ड्राइवर की लू से मौत

जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के विकासखंड चारामा के ग्राम कहाडगोदी में लगे डामर प्लांट में एक ट्रक ड्राइवर की लू लगने से मौत हो गई। मृतक निसार अहमद पिता स्व. निजामुद्दीन 33 वर्ष निवासी सरबाजपुर थाना लीलापुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश का निवासी है, जो कि 31 मई को विशाखापट्नम ट्रक टैंकर में डामर भरकर कहाडगोदी डामर प्लांट में खाली करने आया था। ट्रक से उतरते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसे चारामा अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृत होने का मुख्य कारण डाक्टर ने लू बताया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

इन राज्यों को हीटवेव से राहत नही

मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2 जून को हरियाणा और पंजाब में भीषण लू चलने की संभावना है। इसके अलावा, आईएमडी ने 2 जून को दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में लू चलने की चेतावनी दी है, जबकि 3 जून तक उत्तराखंड और झारखंड में भी लू चलेगी। राजस्थान में 4 और 5 जून को लू चलने की संभावना है।

इन 6 राज्यों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट

इसके अलावा, मौसम विभाग ने 2 जून को अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अरब सागर और बंगाल की खाड़ी लक्षद्वीप की ओर बढ़ने के कारण अगले दो दिनों में इसके केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु पर असर देखने को मिलेगा। IMD ने 8 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की बारिश, बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। 

बिहार-झारखंड में होगी झमाझम बारिश

बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गोवा में 6 जून तक और महाराष्ट्र में 5 जून तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा, मौसम बुलेटिन के अनुसार, 2 जून को ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र