Weather; छत्‍तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मिचौंग से बदला मौसम, रायपुर सहित कई इलाकों में हो रही बारिश

रायपुर , चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है और आने वाले तीन दिन प्रदेश में बारिश के आसार है। रायपुर, धमतरी सहित आसपास के कई जिलों में मंगलवार अल सुबह से बारिश जारी है। वहीं मंगलवार पांच दिसंबर को बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के साथ ही बस्तर क्षेत्र में तो 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होगी।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आठ दिसंबर से मौसम खुलने की उम्मीद है और उसके बाद ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी। बादल छाने व बारिश के चलते अधिकतम तापमान में तो काफी गिरावट की उम्मीद है,हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। चक्रवाती तूफान मिगजौम के प्रभाव से होने वाली इस बारिश के कारण खड़ी फसल के साथ ही कच्चे मकानों को नुकसान की आशंका है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मौसम का मिजाज अभी चक्रवाती तूफान के प्रभाव से अगले तीन दिन ऐसा ही बना रहेगा।

दिनभर छाए रहे बादल, ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में सुबह से ही बादल छाए रहे और दिनभर बादल छाने के साथ ही खाड़ी से ठंडी हवाओं के आने का क्रम जारी रहा।खाड़ी से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते इन दिनों ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है। इसके चलते गर्म कपड़ों के स्टालों में अब ग्राहकों की भीड़ भी दिखने लगी है। गर्म कपड़ों पर अभी उपभोक्ताओं को 20 फीसद तक की छूट मिल रही है। मोतीबाग, पंडरी, आमापारा, संतोषीनगर, टिकरापारा सहित कई क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लगे हुए है। कारोबारियों ने इस वर्ष ठंड बढ़ने से अच्छा कारोबार की उम्मीद है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती