WEATHER; छत्तीसगढ़ में बादलों के साथ चल रही तेज हवाएं, प्रदेश में गिरा तापमान, ठंड बरकरार

रायपुर, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में बादल छाने लगे हैं. मगर साथ ही चल रही तेज हवा की वजह से रात में ठंड महसूस हो रही है. अगले दो दिन रायपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचेगा. मौसम विभाग के अनुसार, ठंड के असर में किसी तरह का बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी समाप्त होने के आसार नहीं दिख रहे हैं.

अभी सक्रिय विक्षोभ के निष्क्रय होने के दो दिन बाद पुनः नया सिस्टम बनने की संभावना है और रात का तापमान फिर बढ़ने की संभावना है. शनिवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. अगले दो दिनों इसके 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. विक्षोभ के प्रभाव बादल छा गए हैं, मगर आने वाली नमीयुक्त हवा की गति अधिक है, जिसकी वजह से ठंड का अहसास हो रहा है.

न्यूनतम तापमान में हो सकती है वृद्धि
मौसम विशेषज्ञ एच पी चंद्रा ने बताया कि नमी बढ़ने कारण प्रदेश में हल्के बादल रहेंगे तथा न्यूनतम तापमान में 20 नवंबर तक वृद्धि संभावित है. दूसरी ओर उत्तरी हिस्से में रात को अच्छी ठंड पड़ने लगी है और सुबह के वक्त कुहासा असर दिखा रहा है. शनिवार को शहर में दिन तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. छाए बादलों की वजह तेज धूप का प्रभाव नहीं रहा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……