WEATHER; छाया घना कोहरा, ठंड बढ़ते ही जलने लगे अलाव, प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से बदले मौसम के कारण ठंड बढ़ गई है. प्रदेश में छाए रहे बादल के साथ मंगलवार को कई हिस्सों में बारिश हुई. जिससे तापमान में गिरावट आई है. ठंड बढ़ते ही लोग अलाव जलाना शुरू कर दिए है. वहीं आज सुबह घने कोहरे छाए दिखाई दिए. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है. वाहनों से मार्गों में आने-जाने वालों को दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अनेक स्थानों पर आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से ऊपरी क्षोभमंडल तक एक अक्ष (axis) के रूप में स्थित है, इसके प्रभाव से एक प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान और उससे लगे पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है. वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है.

बिलासपुर जिले में मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है और रात को घना कोहरा छाया रहा. वहीं बढ़ी ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे. जशपुर जिले के पंडरापाठ, छिछली, रौनी क्षेत्र में सुबह घना कोहरा छाया रहा. विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार पर भी असर पड़ रहा है. वहीं देर रात से पहाड़ी क्षेत्रों सहित सन्ना मार्ग पर कोहरे का असर दिखाई दे रहा है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य