WILD LIFE; छत्तीसगढ़ में अमेरिका का अनोखा जीव आर्माडिलो, चमड़ी भी बुलेट प्रूफ

अंबिकापुर, सरगुजा के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक प्राणी की खोज हुई है, जिसकी चमड़ी को ‘बुलेट प्रूफ जैकेट’ के समान माना जा रहा है. इस जीव का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि यह जीव अपने शरीर को समेटकर एक बॉल के आकार में ढाल लेता है. इस अनोखे वीडियो ने छत्तीसगढ़ में तेजी से प्रसार किया है और लोगों की रुचि को बढ़ा रहा है.

बता दें कि दुनिया में ऐसे कई ऐसे जीव हैं, जिनके पास खास खूबियां होती हैं. जिसकी वजह से बाकी जीव से काफी अलग होते हैं. ऐसा ही एक जीव आर्माडिलो है. अगर आप सोचते हैं कि यह कमजोर और नाजुक जीव है और इसे शिकारी जानवर आसानी से खा सकते हैं, तो आप गलत सोचते हैं. क्योंकि आर्माडिलो के पास एक ऐसा कवच होता है, जो बुलेट प्रूफ जैकेट से कम नहीं होता है. इसकी चमड़ी बहुत ही सख्त होती है, जो इसे शिकारियों से बचाती है.

आर्माडिलो अपने ऊपर होने वाले हमले को पहले ही भांपने में माहिर होता है. जैसे ही कोई शिकारी जानवर इस पर हमला करता है, वैसे ही वह अपने शरीर को समेट कर बॉल के आकार में ढाल लेता है, फिर शिकारी कितनी भी कोशिश करें, उसे अपना शिकार नहीं बना सकता है. क्योंकि इसके शरीर के ऊपर लगा कवच ‘बुलेट प्रूफ जैकेट’ जितना ही मजबूत होता है. इस तरह आर्माडिलो शिकारी जानवरों को मात देता है.

4-6 मिनट तक सांस रोक सकते
आर्माडिलो मध्य और दक्षिण अमेरिका और संयुक्त राज्य अमेरिका में पाए जाते हैं. आर्माडिलोस दीमक जैसे कीड़े खाते हैं, आपको बता दें कि आर्माडिलोस अच्छे तैराक भी होते हैं. 4-6 मिनट तक अपनी सांस रोक सकते हैं. आर्माडिलो भूरे, पीले और गुलाबी रंग के होते हैं. इस जानवर की कुल 20 प्रजातियां पाई जाती हैं और सभी लेटिन अमेरिका में पाई जाती हैं. जमीन में गड्ढे के अंदर या सुरंग में या गर्म जगहों पर रहते हैं. ठंड का मौसम इन्हें ज़रा भी बर्दास्त नहीं होता है, यहां तक कि इनकी मौत तक हो जाती है. इनकी ज़्यादातर प्रजातियां प्रति दिन 16 घंटे तक बिल खोदती हैं और खूब सोती हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….