WEATHER; बारिश से गिरा तापमान, छत्‍तीसगढ़ में आज भी कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार

रायपुर,  मानसूनी तंत्र के प्रभाव से रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश ने अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट ली दी है। तापमान में गिरावट से मौसम में ठंडकता आ गई है, हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी है।शनिवार को पेंड्रा का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री कम रहा। इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी उत्तर छत्तीसगढ़ के साथ ही रायपुर संभाग व बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार है। सोमवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधि थोड़ी कम होगी। मालूम हो कि प्रदेश में मानसून की लेटलतीफी के चलते इस वर्ष जून में अभी तक बारिश सामान्य से कम हुई है।

शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। इसके चलते मौसम खुशनुमा हो गया है और वातावरण में ठंडकता आ गई। इसके साथ ही बम्नीडीह-सुहेला में 9 सेमी, कोटा में 7 सेमी, सारंगढ़ में 6 सेमी, कोरबा-बरमकेला-सिमगा में 5 सेमी, बिलाईगढ़-तिल्दा में 4 सेमी बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय ओडिशा, गंगेटिक, पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उपर है। साथ ही एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के उपर 3.1 किमी ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….