WEATHER; मैनपाट सहित सरगुजा के कई इलाकों में हुई भारी ओलावृष्टि

अंबिकापुर, होली के दिन सरगुजा जिले में अचानक बदले मौसम ने रंग में भंग डाल दिया। दोपहर बाद मूसलाधार वर्षा के बीच जमकर ओलावृष्टि हुई। छत्तीसगढ़ का मैनपाट अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इसकी खूबसूरती के कारण इसे छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहते हैं। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में हल्की तो मैनपाट में भारी ओलावृष्टि हुई। मैनपाट के परपटीया और ललेया में काफी देर तक हुई ओलावृष्टि से बर्फबारी के समान नजारा दिखने लगा। यहां फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्त्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अचानक बिगड़ा मौसम। हालांकि कुछ दिनों से आसमान में हल्के बादल नजर आ रहे थे लेकिन लोगों की उम्मीद नहीं थी की होली के दिन मौसम में इतना बड़ा परिवर्तन होगा।सोमवार को सुबह से धूप निकली हुई थी और लोग होली की मस्ती में सराबोर थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और गरज चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। देखते-देखते बारिश तेज हो गई और फिर ओलावृष्टि शुरू हुई।

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में भी पहली बार इस सीजन में ओलावृष्टि हुई हालांकि यह कुछ समय तक हुई इसके कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन सरगुजा क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट के ललैया और परपटीया में जमकर ओलावृष्टि हुई। यहां काफी देर तक ओले गिरते रहे। इससे पूरा इलाका बर्फ से ढंका नजर आ रहा था। भारी ओलावृष्टि से मैनपाट के इस इलाके में लगी गेहूं, चना सहित सब्जीवर्गीय फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

माह के आखिरी दिनों में फिर बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ का एक नया सिस्टम सक्रिय होने वाला है जो आने वाले दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ का मौसम फिर से प्रभावित करेगा। जानकारी के अनुसार 30 और 31 मार्च को सरगुजा संभाग के कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा और कहीं कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी