WEATHER; छत्तीसगढ़ में 6 अप्रैल के बाद बारिश के आसार, डोंगरगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी

रायपुर, प्रदेश भर में चिलचिलाने वाली गर्मी शुरू हो गई है और दोपहर की तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने से आम लोन हलाकान होने लगे है। मंगलवार को प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सबसे गर्म रहा और एआरजी डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा,जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढता जा रहा है। इसके चलते ही आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि छह अप्रैल से प्रदेश में बारिश के आसार है। मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप अब चुभने लगी है और गर्म हवाओं के चलते उमस भी काफी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान के साथ ही अब न्यूनतम तापमान में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अप्रैल के साथ ही मई व जून का महीना भी तपाएंगे, हालांकि बीच-बीच में मौसम का मिजाज बदलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस वर्ष अप्रैल व मई में अधिकतम तापमान औसत से ज्यादा रहेगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी संभावित है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी