WEATHER; राजधानी में बदला मौसम ,सुबह हुई झमाझम बारिश, बढ़ी हल्की ठंड

 रायपुर, राजधानी रायपुर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार की सुबह कुछ इलाकों में कुछ देर झमाझम बारिश हुई। राजधानी से लेकर पडोसी जिले महासमुंद तक बरिश हुई। इसके चलते सुबह कहीं कहीं हल्की धुन्ध भी छाई रही।

मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश की संभावना जताई है। रविवार को दिनभर अनुकूलता के बाद शाम को आसमान में छाए घने बादलों के बीच तेज हवा चली। देर रात कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। दिन में जहां राजधानी का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री तक रहा, वह अचानक से शाम को दो से तीन डिग्री तक नीचे चला गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी वातावरण इसी तरह बने रहने का अनुमान लगाया है।

मौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से पश्चिम विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं, प्रदेश में प्रचूर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त अपेक्षाकृत गर्म हवा का आगमन लगातार जारी है। यही वजह है कि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साथ ही अधिकतम तापमान में 48 घंटे के बाद दो से तीन डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं, जबकि इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावनाएं नहीं हैं।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मंगलवार के बाद न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि का दौर शुरू हो सकता है। रविवार को जिले में दिन का तापमान 32.2 डिग्री के साथ सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। वहीं रात में यह 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजनांदगांव में यह क्रमश: 33 व 15.6, बिलासपुर में 29.6 व 16.6 और पड़ोसी जिला दुर्ग में यह 29.4 व 13.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। कृषि विभाग ने मौसम के बदलाव को देखते हुए किसान को सब्जियों में कीट-रोगों के प्रति नियमित निगरानी करने कहा गया हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर