WEATHER; स्कूल में आकाशीय बिजली गिरने से स्टूडेंट की हुई मौत, टीका लगाने आई नर्स सहित 6 बच्चे आहत

अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में मंगलवार को दोपहर 3 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई. बारिश के साथ क्षेत्र में जमकर आंधी-तूफान चली. इस बीच ओड़गी क्षेत्र के खैरा गांव स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल में आकाशीय बिजली गिर गई. इस दौरान एक स्टूडेंट की मौत हो गई. वहीं एक नर्स सहित छह स्टूडेंट झूलस गए. इसके बाद फौरन सभी लोगों को किसी तरह स्वास्थ केंद्र ले जाया गया, जहां सभी का फिलहाल इलाज चल रहा है.

दरअसल, खैरा पंचायत के प्राथमिक शाला में ज़ब आकाशीय बिजली गिरी, करीब 50 स्टूडेंट मौजूद थे और बारिश हो रही थी. तभी बिजली चमकने के साथ ओले गिरने लगे. इस दौरान स्कूल में स्वास्थ केंद्र से एक नर्स बच्चों को टीका लगाने आई हुई थी, वह भी चपेट में आ गई. घटना के बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. लेकिन बारिश के कारण वहां बिजली गुल थी. इसके कारण घायलों के इलाज के दौरान स्वास्थ कर्मचारियों को काफी मशक्कत करना पड़ा. कर्मचारियों ने टॉर्च की रोशनी में घायलों का इलाज किया. सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

बता दें कि सरगुजा संभाग में वन क्षेत्र अधिक होने के कारण आकाशीय बिजली गिरने की सबसे अधिक घटनाएं होती हैं. लेकिन इसके बावजूद स्कूलों में तड़ित चालक नहीं लगवाया गया है. इसके कारण यह घटना हुई. घटना के बाद खैरा स्कूल में छुट्टी कर दी गई.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOVE; रातभर तलाशते पति को बॉयफ्रेंड के साथ इस हाल में मिली पत्नी , शादी के 45 दिन बाद घर से भागी थी नवविवाहिता

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां शादी के 45वें दिन बाद एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग निकली लेकिन दोनों के बीच…

    CRIME; वारंटी को पकड़ने यूपी गई छत्तीसगढ़ पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझकर कर किया हमला, एक सिपाही घायल

    रायपुर, अक्सर अपराधियों को पकड़ने जब पुलिस पहुंचती है तो विरोध का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में देखने को मिला. जहां एक वारंटी…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..