WEATHER; मानसून के पहले बारिश और आंधी की शुरुआत, रायपुर समेत कई इलाकों में अलर्ट

रायपुर. मानसून की दस्तक के पहले छत्तीसगढ़ में बारिश और बदली के कारण तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. पूरे प्रदेश में अगले 5 दिनों तक तेज हवा और बारिश की संभावना बनी हुई है. हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने में होने वाली देर के कारण जून के पहले पखवाड़े में हीटवेव चल सकती है. आने वाली नमी बस्तर में भारी गर्मी को रोकेगी, मगर मध्य और उत्तरी इलाका पहले पखवाड़े में इसकी चपेट में आ सकता है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की रफ्तार कम हो रही है, जिसकी वजह से इसके छत्तीसगढ़ आने की संभावित तारीख आगे खिसकती हुई प्रतीत हो रही है. इसके कारण भी राज्य में ग्रीष्मलहर की संभावनाएं भी बढ़ती नजर आ रही हैं. अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक या पारा 45 डिग्री होने पर संबंधित क्षेत्र ग्रीष्मलहर प्रभावित माना जाता है. जून के महीने में पहले पंद्रह दिन यानी पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं होने तक इस तरह के हालात बनते हैं.

राजनांदगांव में तापमान 42 डिग्री

प्रदेश के एक-दो स्थानों पर रविवार को मध्यम बारिश दर्ज हुई. राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी, यहां 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

कई इलाकों में हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होती रही है, जिसमें पेंड्रा में 7, चंद्रपुर में 5, कुटरू और अंबिकापुर में 4-4, तमनार, मुंगेली में 3-3, बसना, कोमाखान, बागबहरा सहित विभिन्न इलाकों में 2 से 1 सेमी. तक बारिश हुई.

राजधानी में आज का मौसम ?

मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए आज का पूर्वानुमान जारी किया है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं बादल के गरने-चमकने और अंधड़-बारिश हो सकती है. वहीं दिन में 42 डिग्री सेल्सियस और रात में 26 डिग्री सेल्सियस के करीब पारा दर्ज होने की संभावना जताई गई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEATWAVE; राजनांदगांव बना आग का गोला,राजधानी समेत 14 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट,बस्तर में बारिश की संभावना

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का सितम जारी है. राज्य के अधिकांश जिले में सूरज के तीखे तेवर से लोग परेशान हैं. छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा, जहां…

    WEATHER; मैदानी इलाके में बिलासपुर सबसे गर्म, बस्तर में बारिश से तापमान 20 डिग्री तक गिरा

     रायपुर, मंगलवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई. इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 43 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…