WEATHER;छत्‍तीसगढ़ में फिर मानसून सक्रिय,आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग में बारिश की चेतावनी

 रायपुर,  मानसूनी तंत्र के चलते छत्‍तीसगढ़ के सरगुजा व बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से मौसमी तंत्र के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है, इसके बाद गुरुवार से बारिश की गतिविधि थोड़ी कम होगी। मंगलवार को प्रदेश भर में दुलदुला जिला जशपुर में सर्वाधिक 6 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई। प्रदेश में अभी तक की स्थिति में सामान्य से 11 प्रतिशत बारिश ज्यादा हुई है।

मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और रायपुर, भिलाई सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश के चलते शहर के मुख्य मार्गों के साथ ही गली मुहल्लों में जलभराव हो गया। साथ ही मौसम में ठंडकता भी बढ़ गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर 1.5 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। मानसून द्रोणिका भी सीकर, ग्वालियर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। भारी वर्षा का क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…