WEATHER;छत्तीसगढ में तीन दिन की बदली-बारिश के बाद नए साल में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी 

रायपुर: मौसम विभाग की मानें तो जनवरी का पूरा महीना कंपकंपाने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक आने कुछ दिनों में प्रदेश के एक दो जगह पर बारिश के आसार बने हुए हैं. बारिश के बाद नए साल में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. कुल मिलाकर जनवरी का महीना रजाई में दुबकने पर मजबूर करने वाला है. मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 27 से लेकर 29 दिसंबर तक कई जगहों पर बूंदाबांदी के साथ बारिश होगी. बारिश के चलते सर्दी में इजाफा होगा.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में 27, 28 और 29 दिसंबर को 3 दिन लगातार प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश होगी. 27 दिसंबर को थोड़ी कम और 28 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है. 29 दिसंबर को एक दो स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं. इसके बाद पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.

मौसम विभाग की मानें तो 1 जनवरी के बाद पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी. कोहरा भी देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक यदि मॉइश्चर शाम को ज्यादा होता है या फिर बारिश होती है तो अगले दिन काफी कोहरा बनता है. इस दौरान सरगुजा क्षेत्र में कोहरा का ज्यादा असर देखने को मिलेगा.

वैसे इस साल दिसंबर में सबसे ज्यादा ठंड 15 दिसंबर के आसपास अंबिकापुर में थी. अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया. बलरामपुर में भी 2.4 डिग्री सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है. हालांकि की इस साल अब 2.4 डिग्री से नीचे तापमान जाने की संभावना नहीं है.

  • Related Posts

    RAIN; बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के बीच मानसून की वापसी, जाते-जाते तांडव मचाएगी बारिश

    नईदिल्ली, अगले दो दिन में मानसून की विदाई शुरू होने वाली है. 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों से मानसून की विदाई शुरु होगी. इसके लिए अनुकूल…

    WEATHER; बारिश से मिलेगी राहत, छत्तीसगढ़ में आज से मानसून पड़ेगा धीमा, अब बढ़ेगा तापमान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना है। हालांकि…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व