WEDDING; अब ट्रेन में भी बजा सकते हैं शहनाइयां, रेलवे दे रहा बड़ा ऑफर,इतना होगा किराया

जयपुर,  शादी ब्याह का सीजन शुरू होने जा रहा है. पूरे देश में शादियों की बहार होगी और बारातों की तस्वीरें अब आम नजर आएंगी. इस बीच उत्तर पश्चिम रेलवे भी ब्याह शादियों के तैयार हो गया है. NWR की मानें तो लंबी दूरी की बारातों के लिए अब आप ट्रेन में बोगी या पूरी ट्रेन बुक कर सकते हैं. लड़की वालों के यहां ट्रेन में शहनाई बजाते हुए पहुंच सकते हैं. इसके लिए किलोमीटर के हिसाब से किराया चुकाना होगा और प्री बुकिंग करवानी होगी.

आमतौर पर बारात बसों या छोटे निजी वाहनों में जाती है. बहुत कम ऐसा होता है कि बाराती रेलों के जरिए दुल्हन के यहां पहुंचते हैं. पहुंचते भी है तो दूसरे यात्रियों के साथ सफर करते हुए. लेकिन अब उत्तर पश्चिम रेलवे शादी ब्याह वाले परिवारों को ऑफर दे रहा है कि अगर वो लंबी दूरी के लिए ज्यादा बारातियों के साथ सफर करने जा रहे हैं तो NWR से संपर्क कर सकते हैं.

किराया दूरी और बोगियों की संख्या पर निर्भर करेगा
उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि अलग अलग शादियों में बारातियों की तादाद अलग-अलग रहती है. 100 से लेकर 5000 हजार कर बाराती शादियों में देखे जा सकते हैं. किसी ट्रेन में एक बोगी या पूरी ट्रेन या फिर मांग के अनुसार कुछ बोगियों को बारात के लिए बुक करवाया जा सकता है. इनका किराया क्या होगा ये जानने के लिए NWR से संपर्क करना होगा. किराया दूरी और बोगियों की संख्या पर निर्भर करेगा.

आपको जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी
अब अगर जयपुर,अजमेर,जोधपुर या फिर बीकानेर से बारात किसी दूसरे राज्य में जा रही है और बारातियों की संख्या ज्यादा है तो NWR आपको ट्रेन उपलब्ध कराने के लिए तैयार है. उदाहरण के तौर पर बारात जयपुर से लखनऊ जा रही है तो ट्रेन से ज्यादा मुफीद और आरामदायक सफर क्या होगा. पूरी ट्रेन बुक करने पर वह बारात को लेकर भी जाएगी और वापस भी लेकर आएगी. यह जरुर है कि इसके लिए आपको जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती