CRICKET; 148 साल में कभी नहीं हुआ… टीम इंडिया पर लगा कलंक, शुभमन गिल के आते ही ये क्या हो गया?

लीड्स, भारतीय क्रिकेट टीम को लीड्स में खेले गए 5 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया चौथी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 371 रनों का बचाव नहीं कर सकी। इस हार के बाद भारतीय टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड हो गए। लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जिसने क्रिकेट के 148 साल के इतिहास को पलटकर रख दिया है।

टीम इंडिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

इस हार के साथ, भारत टेस्ट इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई जिसके पांच बल्लेबाजों ने शतक बनाए, लेकिन फिर भी टीम हार गई। यानी क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब किसी टीम की ओर से 5 शतक आए लेकिन वो टीम जीती नहीं। भारत ने एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले, हारने वाली टीम के लिए सबसे ज्यादा चार शतक बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने यह रिकॉर्ड 1928/29 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

ये शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ नाम

कुल रनों की बात करें तो, भारत ने हेडिंग्ले में 835 रन बनाए। यह टेस्ट मैच हारने वाली टीम द्वारा बनाया गया चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर इंग्लैंड है। इंग्लैंड ने 1948 में हेडिंग्ले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 861 रन बनाए थे, लेकिन फिर भी मैच हार गया था। इसके बाद पाकिस्तान का नंबर आता है, जिसने 2022 में रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ 847 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने भी 2022 में ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ 837 रन बनाए थे।

सबसे ज्यादा रन बनाकर हारने वाली टीमें:

  • 861- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (1948)
  • 847- पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (2022)
  • 837- न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड (2022)
  • 835- भारत बनाम इंग्लैंड (2025) आखिरी दिन जीती इंग्लैंड की टीम

पांचवें और आखिरी दिन इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 21 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले सेशन में इंग्लैंड को कोई नुकसान नहीं हुआ। भारत ने दूसरे सेशन में चार विकेट लेकर वापसी करने की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड लक्ष्य का पीछा करने में आगे रहा। जीत के लिए 371 रनों का पीछा करते हुए, इंग्लैंड ने 82 ओवरों में 5 विकेट खोकर 373 रन बना लिए।

  • Related Posts

    CRICKET; भारतीय महिला टी20 टीम के मैनेजर बने छत्तीसगढ़ के राजेश दवे, एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव एवं रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को आगामी महिला टी20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया…

    SL VS IND 1st Test; मानव सुथार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट

     नईदिल्ली, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….