ENGAGEMENT; प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड संग सगाई कन्फर्म, कौन होगी वाड्रा फैमिली की दुल्हन?

नईदिल्ली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के घर शहनाई बजने वाली है. जी हां, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड अवीवा संग इंगेजमेंट कन्फर्म हो गई है. वाड्रा परिवार की होने वाली बहू का नाम अवीवा बेग है. सूत्रों ने जानकारी दी है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई जल्द होने वाली है. दोनों परिवार इसके लिए राजी हैं.अभी इंगेजमेंट की तारीख तय नहीं हुई है.

सूत्रों की मानें तो रेहान वाड्रा ने हाल ही में अपनी सात साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया है. रेहान के प्रपोजल को गर्लफ्रेंड अवीवा ने स्वीकार कर लिया. इतना ही नहीं, दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है. अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली का रहने वाला है. रेहान और अवीवा की शादी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि शादी से जुड़ा फैसला दोनों परिवार आपसी सहमति और सुविधा के अनुसार करेंगे.

वायनाड से सांसद हैं प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद हैं. उन्होंने उपचुनाव में जीत दर्ज की थी. चुनाव के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी और अपने पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति का ब्यौरा दिया था.

रॉबर्ट वाड्रा की कुल संपत्ति 65.54 करोड़ रुपये
प्रियंका गांधी द्वारा पेश हलफनामे के अनुसार, रॉबर्ट वाड्रा की कुल संपत्ति 65.54 करोड़ रुपये है. इसमें 37.9 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां और 27.64 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां शामिल हैं. इसके अलावा उनके नाम पर 10 करोड़ रुपये की देनदारियां भी दर्ज हैं. हलफनामे के मुताबिक, रॉबर्ट वाड्रा के पास 2.18 लाख रुपये नकद हैं. वहीं, अलग-अलग बैंकों में उनके करीब 50 लाख रुपये जमा हैं. इसके साथ ही उन्होंने कई लोन भी ले रखे हैं, जिनकी कुल राशि करीब 34 करोड़ रुपये बताई गई है.

कारोबारी हैं रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा को महंगी कारों और बाइक्स का शौक है. उनके पास कुल तीन वाहन हैं, जिनमें 53 लाख रुपये की टोयोटा लैंड क्रूजर भी शामिल है. रॉबर्ट वाड्रा पेशे से कारोबारी हैं. उनका हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और कस्टम ज्वेलरी का कारोबार है. उनकी कंपनी का नाम ‘आर्टेक्स एक्सपोर्ट्स’ है. इसके अलावा वे रियल एस्टेट सेक्टर में भी सक्रिय हैं और कई अन्य कंपनियों में निवेश के जरिए उनकी भागीदारी है.

  • Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर