WILD LIFE;तेंदुए की 2 खाल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार, शिकारियों के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

अंबिकापुर, सरगुजा के बलरामपुर जिले में वन विभाग के अमले नेअंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की 2 खाल बरामद भी की गई है। यह गिरोह छत्तीसगढ के सरगुजा के आलावा मध्यप्रदेश, यूपी, झारखंड में सक्रिय था।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल, राज्य उड़नदस्ता रायपुर और वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने 2 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।

सन्युक्त टीम ने थाना बसंतपुर क्षेत्र के ग्राम जमई मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके पास से तेन्दुआ की एक खाल बरामद हुई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया, जिनके पास से एक और खाल जब्त की गई। तेंदुए का शिकार कहां किया गया था यह पता नहीं चला है।

गिरफ्तार आरोपी झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं, जो अंतरराज्यीय स्तर पर वन्यजीव तस्करी में संलिप्त थे। सभी आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। वन विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOOD; निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की हिदायत, 7 अप्रेल तक हितग्राहियों को तीन माह का चांवल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने 7 अप्रेल तक हितग्राहियों को तीन माह का चांवल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। समय पर…

    FOREST;लघु वनोपज कर्मचारी कल्याण संघ की आमसभा में संगठन की मजबूती पर जोर,समर्थन का आश्वासन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज कर्मचारी कल्याण संघ की वार्षिक आमसभा गत दिवस दी रियल मिंट कैफे & रेस्टोरेंट   रायपुर के सभागार में आयोजित की गई। आमस्सभा को संबोधित करते…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार