WILD LIFE; राजकीय पशु वन भैंसे का यह कैसा सम्मान

रायपुर, छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु वन भैंसा है। राज्य निर्माण के समय इनकी संख्या 75 थी, 2005 में 61 थी और 2006 में 12 वन भैंसे बचे। छत्तीसगढ़ वन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दिया था कि हमारे पास धन की कमी थी इसके कारण से हम इनकी रक्षा नहीं कर पाए। परंतु प्रश्न यह उठता है कि क्या वन विभाग के पास इतनी धन की कमी है की वन भैसे के अवशेषों (ट्राफी) की भी रक्षा नहीं की जा सके?

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के बम्हनी झोला गांव में किसी समय एक छोटे से कमरे में एक वन भैंसा के सिंग की ट्राफी सुरक्षित करके रखी गई थी। बताया जाता है कि मुंह भी वन भैंसा का ओरिजिनल था। यहाँ अन्य वन्यजीवों के अवशेषों को भी संरक्षित रखा गया था। 

राज्य निर्माण के पूर्व तक यह पूर्णतः संरक्षित था परंतु बाद में इस एक कमरे के म्यूजियम का क्या हुआ पता नहीं परन्तु वन भैंसा के सिंग की ट्राफी को ‘विश्व खाद्य गोदाम’ के खुले बरांडे में रख दिया गया। कालान्तर में विश्व खाद गोडाउन भी बंद हो गया परन्तु ट्राफी बरांडे में ही रह गई। वर्तमान में इस ‘विश्व खाद्य गोदाम’ में कई अन्य वन्यजीवों के अवशेषों की भी दुर्दशा हो रही है। वन भैंसा के सिंग की ट्राफी की कंडीशन और गोडाउन की स्थिती बताती है कि जीवित तो क्या मृत वन भैंसे के अवशेषों की भी वन विभाग को चिंता नहीं है, और उसको संरक्षित रखने के लिए धन की कमी है। 

रायपुर के वन्य जीव प्रेमी नितिन सिंघवी ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) को पत्र लिखकर इसे वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित करने की मांग की है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    REGISTRY; संपत्तियों की रजिस्ट्री में मामूली राहत, 0.60% उपकर समाप्त,फिर भी अब तक 150 करोड़ रुपये का उपकर मिला

    रायपुर, छत्तीसग में अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) अधिनियम, 2026 की अधिसूचना जारी होने के साथ ही…

    FOREST;तेन्दूपत्ता फड़ बंद करने का विरोध,आदिवासियों की कमाई पर संकट

    जगदलपुर, बस्तर के सुकमा जिले में तेन्दूपत्ता सीजन शुरू होते ही विवाद खड़ा हो गया है. कई फड़ों में महज तीन दिन खरीदी के बाद ताले लगा दिए गए. हजारों…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…