POLITICS; राज और उद्धव के साथ आने से कैसे बदलेगी महाराष्ट्र की राजनीति, शिंदे की बढ़ेगी टेंशन या फायदे में BJP?

मुंबई, महाराष्ट्र की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे चुनावी मंचों में भी एक साथ आ सकते हैं। इससे उद्धव की अगुवाई वाली शिवसेना फिर से मजबूत हो सकती है। शनिवार को वर्ली में हुई सभा में 30 हजार से ज्यादा लोग उन्हें एक मंच पर देखने और सुनने आए। इससे साफ हो गया कि यह सिर्फ भाषा का मुद्दा नहीं था। यह शिवसेना के बिखरे हुए गुटों के एकजुट होने का संकेत भी था। 2006 में राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होकर अपनी पार्टी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) बनाई थी। अब दोनों भाइयों के साथ आने से शिवसेना यूबीटी को फायदा हो सकता है।

निकाय चुनाव में दोनों आ सकते हैं एक साथ?
महाराष्ट्र में आने वाले निकाय चुनावों में दोनों मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों को भारी नुकसान हुआ था। इसलिए अब वे साथ आ सकते हैं। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यह बीजेपी के खिलाफ एक मोर्चा बनाने की कोशिश है। साथ ही एकनाथ शिंदे को भी जवाब देने का प्रयास है। दरअसल शिंदे ने शिवसेना को तोड़कर दो तिहाई नेताओं को अपने साथ ले लिया था।

19 साल बाद दोनों ठाकरे भाई एक साथ
मुंबई में हिंदी भाषा अनिवार्य करने के खिलाफ मराठी लोगों की विजय रैली में 19 साल बाद दोनों ठाकरे भाई एक साथ आए। यह कार्यक्रम शिक्षा के मुद्दे पर था। लेकिन मंच पर राज और उद्धव ठाकरे की एकता का संदेश राजनीतिक था। दोनों भाइयों ने मराठी अस्मिता की बात की। उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के फैसलों पर सवाल उठाए। इससे पता चलता है कि वे आने वाले निकाय चुनावों में मिलकर चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं।

विरोधियों से लड़ने के लिए अपनों से समझौते की राजनीति
पिछले 19 सालों में दोनों के रास्ते अलग-अलग रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने शिवसेना यूबीटी को कांग्रेस और एनसीपी एसपी के साथ महाविकास अघाड़ी (MVA) में शामिल किया। वहीं, राज ठाकरे ने मोदी और बीजेपी की तारीफ करते हुए आक्रामक हिन्दुत्व और मराठी मानुस की राजनीति की। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों को नुकसान हुआ। इसलिए अब वे विरोधियों से लड़ने के लिए अपनों से समझौते की राजनीति कर सकते हैं।

राजनीति गलियारे में क्या चर्चा?
राजनीतिक गलियारों में दो बातें हो रही हैं। पहली, उद्धव और राज की पार्टी एक हो जाए और नारा दिया जाए- ‘एक ठाकरे, एक शिवसेना’। दूसरी, MNS और शिवसेना (उद्धव गुट) गठबंधन करके निकाय चुनाव लड़ें। हालांकि एक होने में मुश्किल हो सकती है। क्योंकि दोनों ही ठाकरे परिवार से हैं। दोनों की नेतृत्व शैली और संगठन पर पकड़ अलग-अलग है। अगर मनसे इस गठबंधन में आती है तो कांग्रेस और शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी एसपी को दिक्कत होगी। क्या कांग्रेस मनसे जैसे दल को स्वीकार करेगी? मनसे की मुस्लिम विरोधी छवि और हिंदी भाषियों पर पुरानी टिप्पणियां कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती हैं। क्या शरद पवार इस गठबंधन में मध्यस्थता करेंगे? यह देखना होगा।

कहां हो सकता है ज्यादा असर?
महाराष्ट्र के म्युनिसिपल चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। खासकर मुंबई, ठाणे, नासिक और पुणे में। यहां मनसे और शिवसेना दोनों की पकड़ रही है। अगर महाविकास अघाड़ी में चौथा दल जुड़ता है तो चारों दलों में सीटें बांटना आसान नहीं होगा। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या MNS को कम सीटें मिलेंगी? या शिवसेना अपनी कुछ सीटें छोड़ेगी? यह अभी तक साफ नहीं है।

  • Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……