POLITICS; बारिश के बीच राजधानी में सोमवार को कांग्रेस की किसान-जवान-संविधान सभा,पायलट बोले- जनता तक जरूर पहुंचेगा खड़गे और राहुल का संदेश

रायपुर, बारिश की चुनौतियों के बीच रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 7 जुलाई को होने वाले किसान, जवान, संविधान सभा की तैयारी जोरों पर है. आयोजन में कहीं कोई कमी न रहे जाए, इसकी तस्कीद करने आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सभा स्थल पहुंचे. उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, प्रभारी सचिव एस. सम्पत, जरिता लैतफंलाग, विजय जांगडि भी थे.

एक लंबे अंतराल के बाद हो रहे कांग्रेस के इस बड़े और महती आयोजन के लिए मौसम सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिसे लेकर सचिन पायलट ने सभा स्थल पर ही पदाधिकारियों और नेताओं से चर्चा की. इसके साथ-साथ ही अव्यवस्था से बचने पुलिस के अधिकारियों से भी बातचीत की.इस सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री वेणुगोपाल संबोधित करेंगे।

इस दौरान सचिन पायलट ने सभा को लेकर मीडिया से कहा कि कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. बारिश चुनौती है, लेकिन खड़गे जी और राहुल जी का संदेश जनता तक जरूर पहुंचेगा. बैठक को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस कैसे चलेगी और आगे की क्या रणनीति होगी यह तय होगा. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था किसी से संभल नहीं रही है, और छत्तीसगढ़ की लीडरशिप में खींचतान है. जिस उद्देश्य से जनता ने बीजेपी को चुना वो उस पर खरी नहीं उतर रही है.

प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर सभा का आयोजन

कांग्रेस देश एवं प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर विशाल सभा का आयोजन कर रही है। इस सभा का उद्देश्य किसानों, जवानों और संविधान के ऊपर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार किये जा रहे प्रहार के विरोध में जनता की आवाज बुलंद करना है। देश की संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार किये जा रहे हमले, प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, महिला सुरक्षा पर सरकार की उदासीनता, किसानों के प्रदेश में डीएपी एवं खाद बीज की कमी, नक्सलवाद उन्मूलन के नाम पर निर्दोष आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार, अघोषित बिजली कटौती, छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा की लूट, बस्तर में लौह अयस्क की खदानों को निजी कंपनियों को देने तथा एनएमडीसी के नगरनार प्लांट के विनिवेशीकरण के खिलाफ यह आमसभा होगी.

  • Related Posts

    BJP; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलाए जाएंगे 36 लाख दीये, हर बूथ पर 100 दीप जलाने का लक्ष्य

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ में भी 17 सितंबर…

    ELECTION; नगरीय निकाय चुनाव पर फोकस, कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है. कांग्रेस ने नगर निगम से लेकर पंचायत तक पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षकों…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी