POLITICS;नई पारी से पहले गंगा मैया का आशीर्वाद लेने महाकुंभ के लिए नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ मेयर मीनल चौबे रवाना

रायपुर, नगर निगम रायपुर में 15 साल बाद भाजपा बड़ी जीत के साथ लौटी है. जिसे लेकर पार्टी में खुशी का माहौल है. अब नई पारी की शुरुआत करने से पहले नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे आज 40 से ज्यादा पार्षद के साथ महाकुंभ यात्रा के लिए रवाना हो चुकी है. कुल 150 लोग लग्जरी बस में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे हैं. विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में यह यात्रा हो रही है. उन्होंने यात्रा में विपक्ष को भी आमंत्रित किया.

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि 15 वर्षों के बाद नगर निगम में भाजपा की सरकार आई है. बहुत प्रसन्न विषय है. सब की इच्छा थी कि पदभार ग्रहण के लिए महाकुंभ स्नान करने जाना है. हमारी इच्छा पूरा करने के लिए भाजपा संगठन से रमेश ठाकुर और राजेश मूणत को मैं धन्यवाद व्यक्त करती हूं. विश्वास के साथ रायपुर शहर की जनता ने हमको चुना है. ईश्वर से हम प्राथना करेंगे शहर का अच्छा विकास हम करेंगे.

विधायक राजेश मूणत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को महाकुंभ लेकर जा रहे हैं. यहां कोई नगर निगम नहीं लेकर जा रहा है. हां लेकिन विपक्ष भी अगर आस्था के केंद्र में डुबकी लगाना चाहते हैं, तो उनको भी ले जाएंगे, उसमें कोई बड़ी बात नहीं है, हम सभी जा रहे हैं. शुभ काम करने के पहले पूजा पाठ पद्धति से इसकी शुरुआत करते हैं. 60 पार्षद भी बनने जा रहे हैं. हम सब मिलकर प्रगति के मार्ग को आगे लेकर जाएं. कोई भी शुभ काम करने से पहले पूजा पाठ करने जा रहे हैं. शहर के विकास में सभी हम सहयोग देंगे. शहर का डेवलपमेंट करेंगे. इस आस्था के साथ हम महाकुंभ जा रहे हैं.

व्हाइट हाउस में गंगाजल छिड़कर शपथ लें

पुरंदर मिश्रा ने कहा कि विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में प्रयागराज जा रहे हैं. जितने पार्षद जीते हैं. सभी जा रहे हैं. उन पार्षदों में 1 के साथ 1 फ्री है. चारों विधानसभा के लोग जा रहे हैं. मैं अपील करता हूं कि 15 साल से कूटनीति के कारण गंदे हुए व्हाइट हाउस में गंगाजल छिड़कर शपथ लें.

ज्ञात हो कि रायपुर नगर निगम में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 15 साल बाद महापौर पद पर कब्जा जमाया. महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने 1,53,290 वोटों से जीत दर्ज की. वहीं रायपुर के 70 वार्डों में भी भाजपा का दबदबा दिखा, जहां 70 में से 60 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए.

  • Related Posts

    POLITICS; भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अक्टूबर के पहले सप्ताह में कर सकती है बड़ी बैठक

     रायपुर, प्रदेश भाजपा में हालिया संगठनात्मक बदलाव के बाद अब नए पदाधिकारियों के छत्तीसगढ दौरे का इंतजार है। नए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के 30 सितंबर के बाद रायपुर पहुंचने…

    STRIKE; शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे की मांग पर उडीसा में 12 घंटे का बंद, पाठ्यपुस्तकों में गंभीर गलतियों का आरोप

    भुवनेश्वर, स्कूली पाठ्यपुस्तकों में कथित तौर पर कई गंभीर गलतियां सामने आने के बाद ओडिशा में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे को लेकर नवनिर्माण कृषक संगठन…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर