MC ELECTION; राजधानी की शहरी सत्ता संभालेंगी महिला, पांच निगमों में महिलाएं बनेंगी महापौर

द पत्रकार

रायपुर, इस बार पांच नगर निगमों में महिला महापौर चुनीं जाएंगी। राजधानी रायपुर एवं बीरगांव की शहरी सत्ता भी महिला संभालेंगी। रायपुर, कोरबा और बीरगांव में सामान्य वर्ग की महिलाएं, वहीं रिसाली में अनुसूचित जाति और दुर्ग में अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला महापौर बनेगी। भिलाई, भिलाई-चरोदा, बिलासपुर नगर निगम के महापौर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

राज्य के 14 नगर निगमों में महापौर, 54 नगर पालिकाओं और 124 नगर पंचायताें में अध्यक्ष के आरक्षण की प्रकिया मंगलवार को पूरी हो गई। दीनदयाल ऑडिटोरियम में कुल 192 नगरीय निकायों के लिए आरक्षण तय करने को लॉटरी निकाली गई।

रायपुर नगर निगम में दूसरी बार महापौर महिला होंगी। जगदलपुर, चिरमिरी, धमतरी नगर निगम को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। रायगढ़ नगर निगम के महापौर का पद अनुसूचित जाति के लिए व अंबिकापुर नगर निगम के महापौर का अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

जनता चुनेगी सीधे महापौर

इस बार महापौर का चुनाव सीधे जनता करेगी। पिछली बार वर्ष 2019 में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने महापौर चुनने की शक्ति पार्षदों को दे दी थी।

14 में से 10 निगमों में ही होगा चुनाव

भले ही 14 नगर निगमों में लॉटरी निकाली गई है। मगर, 14 नगर निगमों में से केवल 10 निगमों में ही चुनाव होंगे। रिसाली, भिलाई, बीरगांव और भिलाई-चरोदा निगम में अभी चुनाव नहीं होंगे, क्योंकि इन नगर निगमों का कार्यकाल दिसंबर 2025 में पूरा होगा।

14 नगर निगमों की स्थिति

शहरसीट
रायपुरसामान्य (महिला)
बीरगांवसामान्य (महिला)
दुर्गओबीसी (महिला)
भिलाईओबीसी
रिसालीएससी (महिला)
चरोदाओबीसी
राजनांदगांवसामान्य
धमतरीसामान्य
जगदलपुरसामान्य
रायगढ़एससी
कोरबासामान्य (महिला)
बिलासपुरओबीसी
अंबिकापुरएसटी
चिरमिरीसामान्य

27 अनारक्षित सीटों में 9 पर महिलाएं

इसी तरह 54 नगर पालिकाओं के अध्यक्षों के लिए भी लाटरी पद्धति से आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें 27 अनारक्षित सीटों में से नौ सीटों पर महिलाएं होंगी। एसटी(अनुसूचित जाति) के लिए आठ, अनुसूचित जनजाति(एससी) के लिए छह व ओबीसी के लिए 13 सीटें आरक्षित हैं।

यह क्षेत्र हैं आरक्षित

शिवपुरचरचा, तखतपुर, किरंदुल, जामुल, खैरागढ़, बोदरी, बालोद, सरायपाली और बांकीमोंगरा के लिए महिला सामान्य है। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए अभनपुर, मंदिरहसौद, बागबहरा, सारंगढ़, डोंगरगढ़, जांजगीर-नैला (महिला), अकलतरा (महिला), पंडरिया (महिला) के लिए आरक्षित है।इसके साथ ही दल्लीराजहरा, तिलदा-नेवरा, बड़े-बचेली, लोरमी, कटघोरा, बेमेतरा, कोंडागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़, गोबरा-नवापारा (महिला), सूरजपुर (महिला) और कुम्हारी (महिला) अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। नारायणपुर, जशपुरनगर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा (महिला) और बीजापुर (महिला) अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

यह क्षेत्र हैं अनारक्षित

सक्ती, खरसिया,कांकेर, चांपा, रतनपुर, भाटापारा, बलौदाबाजार, मुंगेली, गरियाबंद, आरंग, महासमुंद, गौरेला, पेंड्रा, दीपका, सिमगा, अमलेश्वर, बैकुंठपुर और रामानुजगंज अनारक्षित हैं।

नगर पंचायत: एसटी 20, एससी 16 और ओबीसी के लिए 26 सीटें आरक्षित

124 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। अनुसूचित जाति (एसटी) के लिए 16, अनुसूचित जनजाति (एससी) के लिए 20 और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 26 सीटें आरक्षित हैं। एससी की 20 सीटों में से सात सीटें महिला आरक्षित हैं, एसटी की 16 सीटों में से पांच सीटें महिला आरक्षित व ओबीसी की 26 सीटों में से नौ सीटें महिला आरक्षित हैं। वहीं 62 सीटें अनारक्षित है,इनमें से नौ सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है।

  • Related Posts

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    रायपुर, होली त्यौहार के पूर्व रेत ढुलाई करने वाली गाडियों से जमकर वसूली की जा रही है। इस अभियान को आकस्मिक जांच अभियान बताया जा रहा है,लेकिन ठेकेदार इसे होली…

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    रायपुर, जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के सफर के बाद अपर संचालक जवाहर लाल दरियो के सेवानिवृत्ति अवसर पर कल नवा रायपुर स्थित संवाद के…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग