WORLD CUP; रायपुर से अहमदाबाद के हवाई किराया 46 हजार रुपये बढ़े, दिल्ली की टिकटें भी 22 हजार पार

0 रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 28 हजार और अहमदाबाद का 55 हजार रुपये पहुंचा; 20 नवंबर से सामान्य हो जाएगा हवाई किराया

रायपुर , देशभर में इन दिनों क्रिकेट वर्ल्ड कप की खुमारी छाई हुई है और रविवार को भारत व आस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ने वाला है। इस हाइ वोल्टेज मुकाबले को देखने रायपुर से भी काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी अहमदाबाद जा रहे है। इसका असर यह देखा जा रहा है कि रायपुर से दिल्ली फ्लाइट को फुल हो चुकी है और रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 22 से 28 हजार रुपये तक पहुंच चुका है।

इसके साथ ही रायपुर से अहमदाबाद का हवाई किराया 55 हजार पहुंच गया है। ट्रैवल्स कारोबारियों का कहना है कि क्रिकेट के प्रति लोगों का जुनून ही इतना बढ़ गया है कि इतनी महंगी टिकट में भी लोग यात्रा कर रहे है। सामान्य दिनों में रायपुर से दिल्ली 6500 से 8500 रुपये और रायपुर से अहमदाबाद 8000-9000 रुपये रहता है। ट्रैवल्स कारोबारी कीर्ति व्यास ने कहा कि दिल्ली व अहमदाबाद की सारी फ्लाइटें फुल जा रही है, इसके चलते ही हवाई किराया आसमान पर पहुंचा है। सोमवार से हवाई किराया सामान्य हो जाएगा।

महंगा किराया देखकर नागपुर होते हुए दिल्ली जा रहे यात्री

रायपुर से दिल्ली का इतना महंगा किराया के चलते बहुत से यात्रियों को तो टिकट ही नहीं मिल पाई और जिनको मिल रही थी उन्हें इतने महंगे में यात्रा करना सही नहीं लगा। इसके चलते उन्होंने रायपुर से दिल्ली की टिकट न लेकर नागपुर से दिल्ली की टिकट बुकिंग कराई और रायपुर से नागपुर की यात्रा टैक्सी में की। मालूम हो कि रायपुर से दिल्ली के लिए आठ उड़ानें चलती है, इनमें से सात इंडिगो की उड़ान है तथा एक विस्तारा एयरलाइंस की है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती