WORLD CUP; ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता वर्ल्ड कप, भारत को दूसरी बार फाइनल में दी शिकस्त, ट्रेविस हेड का शतक

नई दिल्ली,  44 दिन, 47 मैच के बाद वर्ल्ड कप (World Cup 2023) की विजेता टीम सामने आ चुकी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Final) के बीच खिताबी जंग एकतरफा साबित हुई. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया. भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ 47 रन बनाकर टीम को तेज तर्रार शुरुआत दी. लेकिन हिटमैन के विकेट के बाद विराट को छोड़ दें तो टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. जिसके बाद रनों में मंदी नजर आई.

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए. इसके अलावा पिछले मैच में सेंचुरी ठोकने वाले श्रेयस अय्यर भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. अय्यर महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि, विराट कोहली ने 63 गेंद में 54 रन की पारी खेली, इसके बाद केएल राहुल ने टीम को लड़ाकू स्कोर तक पहुंचाया. राहुल ने 107 गेंद में 66 रन की बेहद धीमी पारी को अंजाम दिया, जिसमें महज एक चौका शामिल था. इन पारियों की बदौलत ब्लू आर्मी जैसे-तैसे 240 रन के आंकड़े तक पहुंची और सारी जिम्मेदारी भारतीय टीम के घातक गेंदबाजी अटैक के कंधो पर आ गई.

विस हेड भारत और ट्रॉफी के सामने बने दीवार

बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही ओवर में 15 रन लेकर दमदार शुरुआत की. इसके बाद जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने 3 अहम बल्लेबाजों का विकेट लेकर कंगारू टीम की सांसे अटका दी थी. बुमराह ने मार्श और स्मिथ का शिकार किया जबकि शमी ने वॉर्नर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. लेकिन ट्रेविस हेड भारत और ट्रॉफी के सामने दीवार बनकर खड़े रहे. उन्होंने 120 गेंद में 130 रन की मैच विनिंग पारी को अंजाम दिया. दूसरे छोर पर मार्नस लाबुशेन ने सूझ-बूझ भरी पारी से टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया. दोनों बल्लेबाजों के सामने बुमराह, शमी और जडेजा से लेकर भारत की सभी शक्तियां फेल नजर आईं.

भारतीय स्पिनर्स को नहीं मिला विकेट

फाइनल मुकाबला भारत की उम्मीदों के विपरीत साबित हुआ. भारतीय स्पिनर्स को अहमदाबाद की पिच पर समय रहते विकेट नहीं मिला. जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 241 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और वर्ल्ड कप में नया इतिहास लिखा. कंगारू टीम ने भारत के विजयरथ को रोक छठी ट्रॉफी अपने नाम की. फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से मुकाबले को जीता. कंगारू टीम ने इसी अंदाज में साल 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को मात दी थी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    नब्बे साल के इतिहास में जम्मू कश्मीर बीसवें टीम और दसवें राज्य के रूप में रणजी विजेता होने का गौरव हासिल किया है।  पहली पारी के बढ़त के आधार पर…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार