WORTH; करोंडों की संपत्ति के मालिक हैं धर्मेंद्र प्रधान, खेतीबाडी के साथ बंगला-कार, कहां-कहां लगाया है पैसा?

संबलपुर,  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीट पेपर लीक के कारण वह लगातार विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी के निशाने पर थे। 26 जून 1969 को ओडिशा के अंगुल जिले के तालचेर में जन्मे प्रधान बीजेपी के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। प्रधान ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य के तौर पर की थी। वह साल 2000 में पल्लाहारा से पहली बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे। अभी वह ओडिशा की संबलपुर सीट से सांसद हैं।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान के परिवार की कुल संपत्ति ₹6.38 करोड़ है। प्रधान के पास 1.39 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 92 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। साथ ही उन पर 32 लाख रुपये की देनदारी भी है। उनकी पत्नी मृदुला प्रधान की चल संपत्ति 2.95 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 1.37 लाख करोड़ रुपये है। प्रधान दंपति के दो बच्चे नैमिषा और निशांत हैं। नैमिषा की संपत्ति 25 लाख रुपये और निशांत की 1.62 लाख रुपये है।

हलफनामे के मुताबिक साल 2022-23 में प्रधान की सालाना आय ₹12.74 लाख रही। उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर की इनकम ₹49 लाख थी। हलफनामे के अनुसार प्रधान की बेटी नैमिषा ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में ₹4.6 लाख कमाए। इस हलफनामे के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान के पास ₹35,000 नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास ₹40,000 की नकदी है। उनके दो बच्चों के पास क्रमशः ₹10,000 और ₹7,000 नकद हैं।

व्यक्तिगत संपत्ति–

धर्मेंद्र प्रधान: ₹1.99 करोड़

  • चल संपत्ति: ₹1.39 करोड़
  • अचल संपत्ति: ₹92 लाख
  • देनदारियां: ₹32 लाख मृदुला प्रधान (पत्नी): ₹4.12 करोड़
  • चल संपत्ति: ₹2.95 करोड़
  • अचल संपत्ति: ₹1.37 करोड़
  • देनदारियां: ₹20 लाख नैमिषा प्रधान (बेटी): ₹25 लाख
  • चल संपत्ति: ₹25 लाख
  • अचल संपत्ति: कुछ नहीं।
  • देनदारियां: कुछ नहीं। निशांत प्रधान (बेटा): ₹1.62 लाख
  • चल संपत्ति: ₹1.62 लाख
  • अचल संपत्ति: कुछ नहीं।
  • देनदारियां: कुछ नहीं।
  • मुख्य संपत्ति और देनदारी

प्रधान की चल संपत्ति में नकदी, बैंक जमा (बचत, FDR, PPF), म्यूचुअल फंड में निवेश, बीमा पॉलिसी, गाड़ी और गहने (सोना और चांदी) शामिल हैं। अचल संपत्ति में अंगुल, तालचेर और गाजियाबाद में कृषि भूमि, गैर-कृषि भूमि और आवासीय भवन शामिल हैं। उन्होंने मकान बनाने के लिए SBI, पंजाब नेशनल बैंक और IDBI बैंक से लोन लिया है। साथ ही कुछ लोगों से पर्सनल लोन भी लिया है।

31.38 लाख का लोन

प्रधान परिवार के पास बैंक जमा, पीपीएफ, फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य वित्तीय जमा राशि के रूप में करीब ₹2.47 करोड़ है। परिवार के पास ₹80.40 लाख वैल्यू के म्यूचुअल फंड हैं। साथ ही परिवार ने इंश्योरेंस पॉलिसीज में ₹67.72 लाख का निवेश किया है। प्रधान पर पंजब नेशनल बैंक और IDBI बैंक का ₹31.38 लाख का लोन है। प्रधान ने अपनी पत्नी को ₹10 लाख का पर्सनल एडवांस भी दिया है।

इंदिरापुरम और भुवनेश्वर में अपार्टमेंट

हलफनामे के मुताबिक प्रधान के पास ओडिशा में ₹12 लाख मूल्य की कृषि भूमि और ₹20.50 लाख मूल्य की गैर-कृषि भूमि है। प्रधान और उनकी पत्नी के पास लगभग ₹1.98 करोड़ की कीमत की रिहायशी प्रॉपर्टी भी हैं। इनमें गाजियाबाद के इंदिरापुरम और भुवनेश्वर में एक-एक अपार्टमेंट शामिल है।

कारें, सोना और गाड़ियां

हलफनामे के मुताबिक प्रधान के पास 2011 मॉडल की होंडा सिटी कार है। उनकी पत्नी के पास कई कमर्शियल गाड़ियां हैं। प्रधान के पास 200 ग्राम सोना और 2.5 किलोग्राम चांदी है। इसकी कीमत ₹13.5 लाख रुपये है। उनकी पत्नी के पास 500 ग्राम सोना और 10 किलो चांदी है जिसकी कीमत ₹35 लाख है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बढ़ी हलचल, पीएम मोदी से मिले अमित शाह

    नईदिल्ली, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पीएम मोदी को…

    POLITICS; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले- मोदी ने अपनी कुर्सी बचाने ‘प्रधान’ से लिया इस्तीफा

    रायपुर. केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एक्स पर वीडियो जारी किया है.…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र