YOGA; मुख्यधारा में लौट रहे पुनर्वासित नक्सलियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, लिया संकल्प

जगदलपुर, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल बस्तर संभाग के शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर कोण्डागांव में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में देवखरगांव पुनर्वास केंद्र में रह रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों (पुनर्वासितों) ने भी बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग और बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने इन पुनर्वासित व्यक्तियों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें जीवन की इस नई व सकारात्मक शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे आत्मसमर्पित नक्सली

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के समन्वय से देवखरगांव पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की पुनर्वास नीति के तहत इन व्यक्तियों को शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए विभिन्न प्रकार के कौशल विकास और रोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। योग दिवस के मौके पर इन नागरिकों की सक्रिय भागीदारी समाज में आ रहे इस सकारात्मक बदलाव का एक बड़ा प्रतीक बनकर उभरी है।

कोंडागांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मुख्यधारा में लौट रहे पुनर्वासित व्यक्तियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, लिया संकल्प

लाइवलीहुड कॉलेज से मिल रहा रोजगार का प्रशिक्षण

वर्तमान में पुनर्वास केंद्र में कुल 21 पुनर्वासित नक्सली निवास कर रहे हैं, जो लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हैं। वर्तमान में 3 प्रशिक्षार्थियों को ‘असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन‘ और 3 प्रशिक्षार्थियों को टू-व्हीलर सर्विस असिस्टेंट का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शेष बचे 15 पुनर्वासित व्यक्तियों को भी बहुत जल्द कारपेंटर, राजमिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, सिलाई और वाहन चालक जैसे विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया जाएगा।

शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की यह अनूठी पहल इन नागरिकों को हुनरमंद बनाकर समाज में ससम्मान स्थापित करने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस जिला स्तरीय आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक व स्कूली छात्र उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD;बच्चों के हित में श्रेष्ठ रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को दिया गया मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बीते 5 वर्षों से स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं बाल अधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले पत्रकारों…

    IYD; कृषि महाविद्यालय में तीन दिवसीय योग कार्यशाला शुरु, 21 जून को सामूहिक योग प्रदर्शन

    रायपुर, भारत सरकार एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के उपलक्ष्य में कृषि महाविद्यालय, रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा तीन दिवसीय…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’