IPL;सबसे कम उम्र में डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर छक्का मारा

नईदिल्ली, राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भले ही हार गई लेकिन इस टीम को भविष्य के लिए एक बड़ा खिलाड़ी जरूर मिल गया। संजू सैमसन के चोटिल होने के कारण राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लिया और 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दे दिया। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। 

IPL में ऐसा कम ही होता है कि कोई खिलाड़ी आते ही छा जाए—वो भी महज़ 14 साल की उम्र में! लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने वाले वैभव ने अपने मैच में ही अपना जलवा बिखेर दिया और डेब्यू में वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े खिलाड़ी नहीं कर पाए। 

पहली ही गेंद पर छक्का, और रिकॉर्ड की झड़ी
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में जब वैभव सूर्यवंशी बैटिंग करने उतरे, तो पहली ही गेंद पर उन्होंने शार्दुल ठाकुर को कवर के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही वह IPL इतिहास में पहले बॉल पर छक्का लगाने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए।

 वैभव ने 20 गेंदों में 34 रन कूटे
वैभव ने 20 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 34 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट रहा 170 रहा। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ 85 रन की धमाकेदार साझेदारी भी की। हालांकि, उन्हें एडन मार्कराम की गेंद पर ऋषभ पंत ने स्टंप कर दिया।

वैभव ने डेब्यू पर 3 रिकॉर्ड अपने नाम किए
सबसे कम उम्र के IPL डेब्यूटेंट: 14 साल और 23 दिन की उम्र में डेब्यू कर वैभव ने प्रयास राय बर्मन (16 साल, 157 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा।

सबसे कम उम्र में IPL में छक्का लगाने वाले बल्लेबाज़: इससे पहले ये रिकॉर्ड रियान पराग (17 साल, 161 दिन) के नाम था।
सबसे कम उम्र में चौका लगाने का रिकॉर्ड भी टूटा: ये रिकॉर्ड भी पहले प्रयास राय बर्मन के नाम था।

किन दिग्गजों की लिस्ट में नाम जुड़ा?
पहली गेंद पर छक्का लगाने वालों में वैभव ने अब आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, महीश तीक्षणा, रोब क्वाइनी जैसे स्टार्स के साथ अपनी जगह बना ली है।

LSG ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 180/5 का स्कोर बनाया। एडन मार्करम ने 66, आयुष बडोनी ने 50 और अब्दुल समद ने 10 गेंदों में 30* रन बनाए। जवाब में RR सिर्फ 2 रन से चूक गई और लगातार चौथा मैच गंवाया। 

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी