MOBILE; पुराना फोन यूज करके हो गए बोर तो कर लें ये 5 बदलाव, नए जैसा फील देगा आपका मोबाइल

रायपुर, अक्सर ऐसा होता है कि हम किसी फोन को लंबे टाइम तक यूज करते हैं, तो उससे बोर हो जाते हैं। इस दौरान हमें ये लगता है कि नया फोन खरीद लेते हैं। लेकिन फोन से बोर होने पर नया फोन खरीदना कोई अच्छा आईडिया तो नहीं है। हालांकि, आप चाहें तो अपने पुराने फोन को भी नए जैसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पुराने फोन में कुछ बदलाव करने होंगे, कुछ सेटिंग चेंज करनी होंगी।

फोन का कवर और ग्लास चेंज करवा लें

जब इंसान एक ही चीज को बार-बार देखता है तो वह बोर हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने पुराने फोन का कवर बदल लें। आप चाहें तो ट्रांसपेरेंट कवर भी लगा सकते हैं, इससे पहले अपने फोन की बैक साइड पूरी तरह साफ कर लें। इसके बाद इस पर नया कवर और नया टेंपर ग्लास सेट करवा लें। अब आपको इसे कैरी करते हुए भी नए फोन की फीलिंग आएगी।

बेकाम के ऐप्स और फाइल्स साफ कर दें

फोन में कई सारे ऐप्स और फाइल्स फालूत ही पड़ी रहती हैं, अपने फोन में से इन्हें हटा दें, ताकि ये आपको दोबारा ना दिखें। इससे ना सिर्फ आपका स्पेस साफ होगा, बल्कि जैसे नया फोन खाली-खाली लगता है, वैसी फील आप पुराने फोन से ही ले सकते हैं। स्टोरेज ऑप्टिमाइज भी कर लें, ताकि आपका इससे फोन तेज चल सके।

लॉक स्क्रीन और वॉलपेपर बदल दें

आपको डेली एक ही लॉक स्क्रीन और वॉलपेपर दिखता है, जिसे देखकर कोई भी सामान्य आदमी एक टाइम के बाद बोर ही हो जाएगा। आप अपने वॉलपेपर के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहें, ताकि आपको कुछ अलग फील हो, बोरियत होने से बचें। इससे आपको फोन एक फ्रेश लुक देगा।

फैक्ट्री रीसेट करें

अगर आपके फोन में बहुत साड़ी दिक्कतें आ रही हैं, जैसे- फोन स्लो चल रहा, कोई ऐप काम नहीं कर रहा, बार-बार स्वीच आफ  हो जाता है, तो अपने फ़ोन को आप फैक्ट्री रीसेट कर सकते हैं। ऐसा करने से पहले डेटा बेकअप जरूर ले लें, ताकि आपकी फाइल्स डिलीट ना हों। ऐसा करने के बाद आपको फिर से अपना फोन सेटअप करने का मौका मिलेगा।

बैटरी बदलवा सकते हैं

अधिकतर लोग तो अपना फोन इसलिए चेंज करते हैं, क्योंकि पुराना फोन जल्दी ही डिस्चार्ज हो जाता है। फोन बदलने की बजाय आप फोन की बैटरी बदल सकते हैं। इससे आपका फोन लंबे टाइम तक चलेगा और नए फोन का खर्चा भी नहीं करना होगा।

  • Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा