RMC;जोन 2 के सात वार्डो में रोजाना सफाई कर्मी नदारद, जोन गैंग, देवेन्द्र नगर आफिसर कालोनी के सफाई ठेकेदारों पर 77 हजार का अर्थदण्ड

रायपुर, कल नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 2 जोन कमिश्नर डाॅ. आर.के. डोंगरे ने जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत सफाई कार्य हेतु वार्डो में निर्धारित संख्या से कम सफाई कर्मचारी उपलब्ध नहीं कराने पर 7 वार्डो, जोन गैंग, देवेन्द्र नगर आफिसर कालोनी के सफाई ठेकेदारों पर कुल 77000 रू. अर्थदण्ड किया। नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप द्वारा वार्डो में सफाई कर्मियों की उपस्थिति का निरीक्षण करने के उपरांत अनुपस्थिति पर सफाई ठेकेदारों पर जुर्माना करने के निर्देश दिये गये थे।

नगर निगम जोन क्रमांक 2 के क्षेत्र के अंतर्गत  वीरांगना अवंति बाई वार्ड क्रमांक 6 के ठेकेदार मेसर्स महेश्वरी कांट्रेक्टर प्रोपराईटर दासरी श्रीनिवास राव, निर्धारित 41 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 22 उपस्थित, राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 13 के ठेकेदार मेसर्स मोहिते इंटरप्राईजेस निर्धारित 35 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 18 उपस्थित, रमण मंदिर वार्ड क्रमांक 14 के ठेकेदार हार्दिक पिथालिया निर्धारित 36 में औसत 3 दिन में 21 उपस्थित, दानवीर भामाशाह वार्ड 26 की ठेकेदार श्रीमती भारती बेर निर्धारित 45 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 16 उपस्थित, इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 27 के ठेकेदार मेसर्स एस.एस. इंन्फ्राटेक साल्युसन्स प्रोपराईटर संतोष सोनी निर्धारित 60 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 32 उपस्थित,  शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 28 के ठेकेदार मेसर्स ललित इंटरप्राईजेस प्रोपराईटर ललित क्षत्रिया निर्धारित 38 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 26 उपस्थित, हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड क्रमांक 36 के ठेकेदार राजू कश्यप निर्धारित 41 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 17 उपस्थित उक्त 7 वार्डों के सफाई ठेकेदारों पर कुल 70 हजार रुपये जुर्माना किया।

जोन अंतर्गत जोन गैंग के ठेकेदार राकेश सारथी निर्धारित 15 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 3 उपस्थित पर 5 हजार एवं देवेन्द्र नगर आफिसर कालोनी की ठेकेदार श्रीमती रेखा देवांगन निर्धारित 10 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 5 उपस्थित पर 2000 रू. अर्थदण्ड किया है। जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे ने अर्थदण्ड हेतु आदेश जारी कर भविष्य में निर्धारित से कम सफाई कर्मी उपलब्ध कराये जाने पर बिना सूचना के सम्बंधित वार्ड का सफाई ठेका निरस्त करने की कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। जोन कमिश्नर ने इस संबंध में नगर निगम जोन 2 की ओर से अंतिम सूचना संबंधित सफाई ठेकेदारों को जारी कर दी है।

  • Related Posts

    TRAFFIC; खारुन ब्रिज पर आज से फिर आवाजाही शुरू, 16 दिन में मरम्मत कार्य पूरा

    रायपुर. खारुन नदी के पुराने ब्रिज की मरम्मत का काम रिकॉर्ड 16 दिनों में पूरा कर लिया गया. हालांकि इसे 30 दिन में पूरा करने का समय दिया गया था.…

    PROTEST; शिक्षकों ने बीईओ कार्यालय का किया घेराव, रिश्वत मांगने के साथ अनियमितता का लगाया आरोप

    महासमुंद, जिले में सर्व शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने सात सूत्रीय मांगों के साथ विकास खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की कार्यप्रणाली पर गंभीर अनियमितता, भ्रष्टाचार, पक्षपातपूर्ण रवैया एवं…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……