अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण पर फैसला जल्द; मंत्री चौबे बोले- कैबिनेट बैठक में हुई है चर्चा

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। राज्य सरकार के प्रवक्ता और मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि कर्मचारियों को नियमित करने के बारे में कैबिनेट की बैठक में चर्चा हुई है। विभागवार जानकारी मंगाई गई है। जल्द ही सरकार इस पर निर्णय लेने वाली है।

कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था। इसके पूरा नहीं होने पर प्रदेश के करीब 45 हजार कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद सरकार ने अनियमित कर्मचारियों के वेतन में एकमुश्त 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। इसके बावजूद कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेशभर में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों की भर्ती के बारे में विभागों से जानकारी मंगाई है। विभागों को एक सप्ताह में जानकारी भेजने का निर्देश दिया गया है। संविदा कर्मियों के साथ ही दैनिक वेतन भोगी, अनियमित दैनिक श्रमिकों की जानकारी मांगी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग जीएडी के अवर सचिव एसके सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2004 से 2018 और 2019 से 2023 तक सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति और संविदा, अनियमित और दैनिक वेतन पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की अलग-अलग जानकारी मांगी गई है।

  • Related Posts

    BJP ; ‘भाजपा मंडल के साथ अन्याय नहीं होगा’, डोंगरगढ़ भाजपा विवाद पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का आश्वासन

    राजनांदगांव,  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ भाजपा मंडल को भंग किए जाने के फैसले के बाद पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। मंडल के सैकड़ों पदाधिकारी…

    TRIBAL DAY; विश्व आदिवासी दिवस पर गरमाई सियासत!, दीपक बैज ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, भाजपा-संघ को भी घेरा

    रायपुर, विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। बैज ने आरोप लगाया…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र